Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी से मिलकर बागबेड़ा जलापूर्ति को मानवहित में प्रारंभ करने का आग्रह किया गया – संजय सिंह आजाद

पूर्वी सिंहभूम जिले के उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी से मिलकर संजय सिंह आजाद वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने बागबेड़ा ग्रामीण वृहत जलापूर्ति योजना को आमजनता के हित में मानवता को देखते हुए। जलापूर्ति योजना को प्रारंभ करने के लिए *्वैकल्पिक व्यवस्था के तहत खरकई नदी के कुसुम घाट क्षेत्र में फ्लोटिंग पंप लगा कर मतलाडीह फिल्टर प्लांट में पानी आसानी से पहुँचाया जा सकता है

उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी से मिलकर बागबेड़ा जलापूर्ति को मानवहित में प्रारंभ करने का आग्रह किया गया – संजय सिंह आजाद


जमशेदपुर – पूर्वी सिंहभूम जिले के उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी से मिलकर संजय सिंह आजाद वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने बागबेड़ा ग्रामीण वृहत जलापूर्ति योजना को आमजनता के हित में मानवता को देखते हुए। जलापूर्ति योजना को प्रारंभ करने के लिए *्वैकल्पिक व्यवस्था के तहत खरकई नदी के कुसुम घाट क्षेत्र में फ्लोटिंग पंप लगा कर मतलाडीह फिल्टर प्लांट में पानी आसानी से पहुँचाया जा सकता है और प्रथम चरण में 12 हजार परिवार को प्रतिदिन 500 लीटर पानी पहुँचा कर लाखों लोगों का जीवन रक्षार्थ की जाए, द्वितीय चरण में 8 हजार घरों में पानी पहुँचा कर इस गर्मी के मौसम में लोगों के जीवन को बचाया जा सकता है। वरिष्ठ नेता संजय सिंह आजाद ने उपायुक्त महोदय श्री कर्ण सत्यार्थी को एक रेखांकित ड्राइंग भी सौपा। उपायुक्त महोदय ने वैकल्पिक व्यवस्था के तहत खरकई नदी के कुसुम घाट क्षेत्र में फ्लोटिंग पंप लगाने के बातों एवं सुझावों को गौर पूर्वक सुन कर सराहना किया एवं संज्ञान लेने का आश्वासन दिया।
इस विषय पर संजय सिंह आजाद ने कहा कि उपायुक्त पर पूरा विश्वास है कि सकारात्मक परिणाम अवश्य दिखेगा इस अवसर पर आशीष ठाकुर प्रखण्ड अध्यक्ष भी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!