सेल्फ डिफेंस कैंप का समापन
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित टेल्को गुरु गोविंद सिंह हाई स्कूल गुरुद्वारा कैंपस में 8 मार्च से लेकर 11 मार्च तक चलने वाले सेल्फ डिफेंस ट्रेनिंग कैंप का हुआ समापन

सेल्फ डिफेंस कैंप का समापन

जमशेदपुर- अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित टेल्को गुरु गोविंद सिंह हाई स्कूल गुरुद्वारा कैंपस में 8 मार्च से लेकर 11 मार्च तक चलने वाले सेल्फ डिफेंस ट्रेनिंग कैंप का हुआ समापन

गत 8 मार्च को संध्या समय इस कैंप का उदघाटन चंद्रेश्वर खान (टाटा मोटर्स के पूर्व सहायक जनरल मैनेजर ट्रेनिंग)और गुरु गोविंद सिंह हाई स्कूल के अध्यक्ष बलविंदर सिंह और समाजसेवी इंद्रजीत सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया था।
जमशेदपुर शहर के कई महिलाएं एवं लड़कियों ने कैंप में उत्साहपूर्वक भाग लिया सभी भाग लेने वाले लोगों को प्रमाण पत्र,स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया
यह चार दिवसीय ट्रेनिंग कैंप झारखंड मार्शल आर्ट ट्रेनिंग सेंटर के बैनर तले बिल्कुल निःशुल्क कराया गया
ट्रेनिंग कैंप में करीब 80 बच्चों ने भाग लिया । समापन के समय मार्शल आर्ट के खिलाड़ियों ने आत्मरक्षा के विस्मयकारी कर्तव्य दिखा कर सभी उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।
इसके आयोजक थे श्रीमती नीलम (झारखंड सेल्फ डिफेंस एसोसिएशन की अध्यक्षा।)मास्टर सुनील कुमार प्रसाद( महासचिव झारखंड सेल्फ डिफेंस एसोसिएशन,मुख्य कोच/संस्थापक जे.एम.ए.टी.सी. )
मुख्य विशिष्ट अतिथि – मीरा मुंडा पोटका पूर्वी सिंहभूम भाजपा
अतिथि गुरमीत सिंह तोते टेल्को गुरुद्वारा के अध्यक्ष संतोष सिंह गुरु गोविंद सिंह हाई स्कूल के सचिव डॉ. इंदु चौहान बारीडीह की प्रसिद्ध स्त्री रोग विशेषज्ञ ।
इंद्रजीत सिंह समाज सेवक जितेंद्र तिर्की नागरिक सुरक्षा सदस्य सोनारी हवाई अड्डे के अग्निशमन प्रभारी अक्षत कुमार सिंह समाज सेवक शामिल थे



