Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

विश्व जल दिवस पर डालसा द्वारा असंगठित मजदूरों को जागरूक किया गया

डालसा के निर्देशानुसार विश्व जल दिवस के मौके पर दिनांक 22 मार्च रविवार को मानगो चौक पर असंगठित मजदूरों के बीच जल जागरूकता अभियान चलाया गया । इस दौरान डालसा टीम में शामिल पीएलवी नागेन्द्र कुमार , दिलीप जायसवाल , संजय तिवारी , मनोज महतो एवं जोबा रानी बास्के ने मजदूरों के बीच शुद्ध जल की महत्ता पर प्रकाश डाला

विश्व जल दिवस पर डालसा द्वारा असंगठित मजदूरों को जागरूक किया गया


जमशेदपुर – डालसा के निर्देशानुसार विश्व जल दिवस के मौके पर दिनांक 22 मार्च रविवार को मानगो चौक पर असंगठित मजदूरों के बीच जल जागरूकता अभियान चलाया गया । इस दौरान डालसा टीम में शामिल पीएलवी नागेन्द्र कुमार , दिलीप जायसवाल , संजय तिवारी , मनोज महतो एवं जोबा रानी बास्के ने मजदूरों के बीच शुद्ध जल की महत्ता पर प्रकाश डाला

डालसा पीएलवी ने असंगठित मजदूरों को जानकारी देते हुए कहा कि जल ही जीवन है । इसलिए जल को बचाना है तभी जीवन बचेगा । उन्होंने कहा कि पृथ्वी पर तीन हिस्सा जल ही जल है , परन्तु धरती पर शुद्ध पेय जल की भारी कमी है । इसलिए जल को व्यर्थ में बर्बाद होने न दें और जल को प्रदूषित होने से बचाएं तथा जल संचय के लिए मजदूरों को प्रेरित किया गया। इसके अलावा डालसा के कार्य व उद्देश्य एवं असंगठित मजदूरों के अधिकार और संबंधित योजनाओं की जानकारी भी दी गई

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!