Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

आदित्यपुर में रामनवमी महोत्सव की तैयारी तेज, पूर्व विधायक अरविंद सिंह ने की अखाड़ा समितियों के साथ बैठक

आदित्यपुर-1 स्थित एम-09 में शनिवार को केन्द्रीय रामनवमी अखाड़ा कमिटी की एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई बैठक में आगामी रामनवमी महोत्सव की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई और कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई

आदित्यपुर में रामनवमी महोत्सव की तैयारी तेज, पूर्व विधायक अरविंद सिंह ने की अखाड़ा समितियों के साथ बैठक


आदित्यपुर- आदित्यपुर-1 स्थित एम-09 में शनिवार को केन्द्रीय रामनवमी अखाड़ा कमिटी की एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई बैठक में आगामी रामनवमी महोत्सव की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई और कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई।

​कमिटी के संरक्षक सह पूर्व विधायक अरविन्द कुमार सिंह ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि इस वर्ष रामनवमी महोत्सव को पूर्व की तुलना में और भी भव्य तरीके से मनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि आदित्यपुर फुटबॉल मैदान में मुख्य कार्यक्रम आयोजित होगा, जहाँ जिला प्रशासन के सहयोग से सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएंगी
कार्यक्रम की मुख्य विशेषताएं:
* ​श्रद्धालुओं के लिए विशेष सेवा शिविर लगाए जाएंगे।
* ​विभिन्न अखाड़ों द्वारा प्रदर्शित पारंपरिक शौर्य कला और करतब प्रतियोगिता का आयोजन होगा।
* ​उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अखाड़ों और खिलाड़ियों के लिए पुरस्कार समारोह आयोजित किया जाएगा

​झारखंड सरकार द्वारा रामनवमी के दौरान डीजे बजाने पर लगाए गए प्रतिबंध पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए पूर्व विधायक अरविन्द कुमार सिंह ने कहा कि सरकार का यह निर्णय स्वागत योग्य है। उन्होंने स्पष्ट किया कि तेज आवाज में डीजे बजने से आम जनता, बुजुर्गों और बीमार लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने सभी अखाड़ा समितियों से आग्रह किया कि वे शांतिपूर्ण उत्सव मनाएं और सरकार के निर्देशों का पूरी तरह पालन करें।

इस अवसर पर कमिटी के अध्यक्ष देवांग चन्द्र मुखी, महासचिव श्रीराम ठाकुर, उपाध्यक्ष भगवान सिंह, बीरेंद्र सिंह और ज्ञानेन्द्र कुमार मुन्ना सहित कई अन्य सदस्य और गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!