Uncategorized
मजदूरों की आवाज शोषण के विरुद्ध मुखी समाज का आहवान
मजदूर किसी भी संस्थान की रीढ़ होते हैं। यदि उनका ही शोषण होगा, तो समाज और उद्योग दोनों का पतन निश्चित है। हम अंतिम सांस तक अपने भाइयों के हक की लड़ाई लड़ेंगे — महेश मुखी

मजदूरों की आवाज शोषण के विरुद्ध मुखी समाज का आहवान

जमशेदपुर- केंद्रीय मुखी समाज के सचिव एवं पूर्व मुखिया श्री महेश मुखी जी ने टाटा स्टील (टयूब डिवीजन) में कार्यरत मजदूरों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है। उनके अनुसार, मजदूरों के अधिकारों का हनन किया जा रहा है और उनका शोषण हो रहा है।
आवाज उठाना महेश मुखी ने स्पष्ट किया है कि मुखी समाज अपने लोगों और मजदूरों के साथ हो रहे किसी भी अन्याय को बर्दाश्त नहीं करेगा।
प्रशासन से मांग कंपनी प्रबंधन और स्थानीय प्रशासन से इस मामले में तुरंत हस्तक्षेप करने और मजदूरों को न्याय दिलाने की अपील की गई है।
मजदूर किसी भी संस्थान की रीढ़ होते हैं। यदि उनका ही शोषण होगा, तो समाज और उद्योग दोनों का पतन निश्चित है। हम अंतिम सांस तक अपने भाइयों के हक की लड़ाई लड़ेंगे — महेश मुखी