Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

बिष्टुपुर राम मंदिर में भव्य दीपोत्सव का आयोजन, 11,000 दीपों से जगमगाया मंदिर परिसर

हिन्दू नववर्ष के अवसर पर चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के उपलक्ष्य में बिष्टुपुर स्थित राम मंदिर में भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया गया. हिन्दू नववर्ष उत्सव समिति के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में श्रद्धालुओं की बड़ी भागीदारी देखने को मिली.कार्यक्रम का आयोजन संस्था के संयोजक निरंजन पांडे के नेतृत्व में किया गया. मंदिर प्रांगण में पूजा-अर्चना के बाद दीप प्रज्वलन कार्यक्रम की शुरुआत वरिष्ठ सदस्य दिलीप गोयल, बलबीर पांडे और राम मंदिर समिति के अध्यक्ष वी.डी. गोपालकृष्णन द्वारा की गई

जमशेदपुर- बिष्टुपुर राम मंदिर में भव्य दीपोत्सव का आयोजन, 11,000 दीपों से जगमगाया मंदिर परिसर

जमशेदपुर- हिन्दू नववर्ष के अवसर पर चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के उपलक्ष्य में बिष्टुपुर स्थित राम मंदिर में भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया गया. हिन्दू नववर्ष उत्सव समिति के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में श्रद्धालुओं की बड़ी भागीदारी देखने को मिली.कार्यक्रम का आयोजन संस्था के संयोजक निरंजन पांडे के नेतृत्व में किया गया. मंदिर प्रांगण में पूजा-अर्चना के बाद दीप प्रज्वलन कार्यक्रम की शुरुआत वरिष्ठ सदस्य दिलीप गोयल, बलबीर पांडे और राम मंदिर समिति के अध्यक्ष वी.डी. गोपालकृष्णन द्वारा की गई

कार्यक्रम की सबसे खास बात रही 11,000 दीपों का सामूहिक प्रज्वलन. महिलाओं की सक्रिय सहभागिता के साथ पूरे मंदिर परिसर को दीपों की रोशनी से सजाया गया, जिससे वातावरण भक्ति और उत्साह से सराबोर हो उठा. इस दौरान श्रद्धालुओं ने राम नाम के भजन और उदघोष के साथ पूरे परिसर को भक्तिमय बना दिया.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!