Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

Mahindra Pride Classrooms के तत्वावधान में एक सप्ताह का Soft Skills Training-cum-Career Awareness Session आज से कोल्हान विश्व विधालय चाईबासा में प्रारंभ हुआ

कोल्हान विश्व विधालय चाईबासा में प्रारंभ हुआ। यह प्रशिक्षण 13 फरवरी 2026 से 19 फरवरी 2026 तक प्रतिदिन प्रातः 11- 04 बजे, अकादमिक ब्लॉक ‘A’ तृतीय तल स्थित गैलरी नंबर–4 में आयोजित किया जा रहा है

चाईबासा- Mahindra Pride Classrooms के तत्वावधान में एक सप्ताह का Soft Skills Training-cum-Career Awareness Session आज से कोल्हान विश्व विधालय चाईबासा में प्रारंभ हुआ।

यह प्रशिक्षण 13 फरवरी 2026 से 19 फरवरी 2026 तक प्रतिदिन प्रातः 11- 04 बजे, अकादमिक ब्लॉक ‘A’ तृतीय तल स्थित गैलरी नंबर–4 में आयोजित किया जा रहा है।
कार्यक्रम विश्वविद्यालय की कुलपति डॉ. अंजिला गुप्ता के मार्गदर्शन एवं संरक्षण में आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम विद्यार्थियों के समग्र विकास के लिए अत्यंत आवश्यक हैं तथा भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों का निरंतर आयोजन किया जाना चाहिए।

यह पहल आईक्यूएसी निदेशक सह कुलसचिव डॉ. रंजीत कर्ण के निर्देशन में प्रारंभ की गई है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने इसे छात्राओं के आत्मविश्वास एवं रोजगार संभावनाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में गणित, मानवशास्त्र, ओड़िया, गृह विज्ञान, भूगोल, प्राणिविज्ञान एवं इतिहास विभागों की स्नातकोत्तर कुल 33 छात्राएँ तथा विश्वविद्यालय के अंगीभूत महाविद्यालयों की छात्राएँ भाग ले रही हैं।

कार्यक्रम की निशा रॉय (एमसीए, Xavier Institute of Social Service), सॉफ्ट स्किल ट्रेनर, हैं, जो छात्राओं को संचार कौशल, व्यक्तित्व विकास एवं कैरियर उन्मुख मार्गदर्शन प्रदान कर रही हैं।
कार्यक्रम का आयोजन विश्वविद्यालय की प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट पदाधिकारी डॉ. सुनीता कुमारी द्वारा किया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के प्राध्यापकगण भी उपस्थित थे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!