Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

मारवाड़ी सम्मेलन, साकची का होली मिलन समारोह का हुआ आयोजन, शामिल हुए पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता एवं मानगो मेयर सुधा गुप्ता

मारवाड़ी सम्मेलन साकची शाखा का होली मिलन समारोह सह सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन धालभूम क्लब आमबगान में हुआ। कार्यक्रम मारवाड़ी सम्मेलन के अध्य्क्ष बजरंग अग्रवाल के नेतृत्व में आयोजित था। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता एवं मानगो मेयर समाजसेविका सुधा गुप्ता उपस्थित हुई

मारवाड़ी सम्मेलन, साकची का होली मिलन समारोह का हुआ आयोजन, शामिल हुए पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता एवं मानगो मेयर सुधा गुप्ता

जमशेदपुर- मारवाड़ी सम्मेलन साकची शाखा का होली मिलन समारोह सह सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन धालभूम क्लब आमबगान में हुआ। कार्यक्रम मारवाड़ी सम्मेलन के अध्य्क्ष बजरंग अग्रवाल के नेतृत्व में आयोजित था। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता एवं मानगो मेयर समाजसेविका सुधा गुप्ता उपस्थित हुई


शाखा महामंत्री बबलु अग्रवाल ने बताया की विगत 45 वर्षो से मारवाड़ी समाज के द्वारा होली के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं मिलन समारोह का आयोजन होता है। इस वर्ष भी धूमधाम से कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। दो हजार से अधिक समाज के व्यक्तियों ने उपस्थित होकर सहभोज का आंनद लिया। कार्यक्रम का संचालन सन्नी संघी एवं धन्यवाद ज्ञापन बबलु अग्रवाल ने किया।

राधा कृष्ण के साथ फूलों की होली रही आकर्षण का केंद्र
उपस्थित समाज की महिलाओं ने राधा कृष्ण संग फूलों की होली खेली। मौके पर उपस्थित सुबो के पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता सपत्नीक भी होली के धमाल पर खूब झूमे।

बरसाना वाली लट्ठमार होली का हुआ आयोजन
मारवाड़ी सम्मेलन साकची शाखा की उपस्थित समाज के पुरुष महिलाओं बच्चों ने जमकर बरसाना वाली लठमार होली खेली जिसकी अद्भुत दृश्य देखने को बन रही थी। लोगों में खूब दिखा उत्साह।

होली मिलन सह सांस्कृतिक कार्यक्रम को सफल बनाने में इनका रहा महत्वपूर्ण योगदान
ओमप्रकाश रिंगसिया, संतोष अग्रवाल, पुनीत काउंटिया, बबलू अग्रवाल मिनी, कोषाध्यक्ष सन्नी संघी, अभिषेक अग्रवाल गोल्डी, निर्मल पटवारी, संजय सेकसरिया, ऋषभ चेतानी, राहुल चौधरी, लालचंद अग्रवाल, सांवरमल अग्रवाल, अंशुल रिंगसिया, कुशल गनेडिवाल, समेत श्याम जागरण मंच, राधा रानी परिवार.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!