Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

चैत्र मास शुक्ल पक्ष प्रतिपदा विक्रम संवत 2083 के दिन काफी हर्षौल्लास के साथ हिंदी नव वर्ष जमशेदपुर जिला बार संघ के अधिवक्ताओं ने मिलकर मनाया

इस कार्यक्रम में अधिवक्ता अक्षय कुमार झा मिथिलेश सिंह राजीव नयन ओझा भारत कुमार प्रसाद विनोद कुमार ठाकुर रमेश प्रसाद के साथ-साथ लगभग 500 से ज्यादा अधिवक्ता मौजूद थे इस भव्य कार्यक्रम को अधिवक्ता बलवंत सिंह ने संचालित किया और अमित कुमार सिंह ने उदघोषित किया

जमशेदपुर- आज चैत्र मास शुक्ल पक्ष प्रतिपदा विक्रम संवत 2083 के दिन काफी हर्षौल्लास के साथ हिंदी नव वर्ष जमशेदपुर जिला बार संघ के अधिवक्ताओं ने मिलकर मनाया


इस कार्यक्रम में अधिवक्ता अक्षय कुमार झा मिथिलेश सिंह राजीव नयन ओझा भारत कुमार प्रसाद विनोद कुमार ठाकुर रमेश प्रसाद के साथ-साथ लगभग 500 से ज्यादा अधिवक्ता मौजूद थे इस भव्य कार्यक्रम को अधिवक्ता बलवंत सिंह ने संचालित किया और अमित कुमार सिंह ने उदघोषित किया उनके साथ अधिवक्ता अखिलेश कुमार सिंह राठौड़ भी थे सर्वप्रथम आज के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड स्टेट बार काउंसिल के वाइस चेयरमैन राजेश कुमार शुक्ला को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ अधिवक्ता प्रकाश कुमार झा को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया उनके साथ-साथ इसी क्रम में विशिष्ट अतिथि जमशेदपुर जिला बार संघ के अध्यक्ष रतिंद्रनाथ दास को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया उनके साथ उपाध्यक्ष बलाई पंडा को भी अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया पूरे कमेटी के सभी लोगों को इसी क्रम में अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया महिला वरिष्ठ अधिवक्ता जो साठ साल के उम्र से बड़ी हैं उसमें भी उमा कामेश्वरी संगीता झा और अमरजीत कौर विश्वास को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया इसी क्रम में लगभग 40 अधिवक्ता जो 70 वर्ष से ज्यादा उम्र के हैं उन्हें भी अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया जितने भी अधिवक्ताओं ने इस कार्यक्रम में सहयोग किया जैसे संजीव कुमार सिंह अजय कुमार सिंह राठौड़ अधिवक्ता राजेश जायसवाल के साथ और बहुत सारे अधिवक्ता उन्हें भी अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया इसी क्रम में जितने भी बार संघ के कर्मचारी पूरे बार संघ के परिसर में जितने भी दुकानदार भाई जो लोग अधिवक्ताओं का सेवा करते हैं उन्हें भी अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया संघ की ओर से उनको हम सभी को एक समान रूप में देखना भारतीय संविधान का एकजुटता का परिचायक है हम सभी हिंदुस्तान में भाई-भाई है और हिंदी नव वर्ष को मिलकर मनाएं आपस में भेदभाव न रखें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!