Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

राजद :14′ को दावत-ए-इफ्तार एवं 15′ को राज्य कार्यकारिणी बैठक प्रदेश राजद कार्यालय में आयोजित – कैलाश यादव

प्रदेश राजद प्रवक्ता कैलाश यादव ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि प्रदेश राजद की ओर से दिनांक 14/3/26 दिन शनिवार को शाम 6 बजे दावत-ए- इफ्तार पार्टी प्रदेश राजद कार्यालय में आयोजित किया गया है

राजद :14′ को दावत-ए-इफ्तार एवं 15′ को राज्य कार्यकारिणी बैठक प्रदेश राजद कार्यालय में आयोजित – कैलाश यादव

रांची- आज प्रदेश राजद प्रवक्ता कैलाश यादव ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि प्रदेश राजद की ओर से दिनांक 14/3/26 दिन शनिवार को शाम 6 बजे दावत-ए- इफ्तार पार्टी प्रदेश राजद कार्यालय में आयोजित किया गया है

इस पावन अवसर पर पार्टी के तमाम नेता एवं सभी सहयोगी राजनीतिक दलों के साथ रोजेदार साथियों,मुस्लिम संगठन तथा कई गणमान्य लोगों को आमंत्रित किया गया है

श्री यादव ने बताया कि आगामी *15 /3/26* को दिन रविवार, समय 11:00 बजे से राजद राज्य कार्यकारिणी की अहम बैठक निर्धारित किया गया है
विदित है पूर्व सूचनानुसार राज्य कार्यकारिणी की बैठक कल 13/3/26 को होनी थी लेकिन अपरिहार्य कारणों से दो दिन बाद दिनांक 15/3/26 को निर्धारित किया गया है

श्री यादव ने बताया कि *राज्य कार्यकारिणी* बैठक की अध्यक्षता प्रदेश राजद अध्यक्ष सह विधायक संजय कुमार सिंह यादव करेंगे !

इस अवसर पर सरकार में श्रम एवं उद्योग मंत्री संजय प्र यादव तथा सभी सम्मानित विधायक, सभी प्रदेश पदाधिकारी/सभी जिला एवं महानगर अध्यक्ष/सभी प्रकोष्ठ अध्यक्ष तथा विशेष आमंत्रित सदस्य मौजूद रहेंगे

श्री यादव ने कहा कि पार्टी संगठन की मजबूती प्रदेश/जिला/पंचायत स्तर पर कार्यक्रम करने तथा अन्यान्य महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा कर निर्णय लिए जाएंगे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!