Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

जुगसलाई नगर परिषद की उपाध्यक्ष के लिए सोमवार को जमशेदपुर के प्रखंड अंचल कार्यालय में निर्वाचित पदाधिकारी राहुल जी आनंद की देखरेख में चुनाव कराया गया। चुनाव परिणाम चौंकाने वाला सामने आया है

नगर परिषद के 22 वार्ड से जीते पार्षदों में 11 अल्पसंख्यक समुदाय से हैं। अध्यक्ष नौशीन खान के पति एवं झारखंड अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष हिदायतुल्लाह खान अपने करीबी इरशाद हैदर को जीत दिलाने के लिए पिछले कई दिनों से प्रयासरत थे

जमशेदपुर- जुगसलाई नगर परिषद की उपाध्यक्ष के लिए सोमवार को जमशेदपुर के प्रखंड अंचल कार्यालय में निर्वाचित पदाधिकारी राहुल जी आनंद की देखरेख में चुनाव कराया गया

चुनाव परिणाम चौंकाने वाला सामने आया है। नगर परिषद के 22 वार्ड से जीते पार्षदों में 11 अल्पसंख्यक समुदाय से हैं। अध्यक्ष नौशीन खान के पति एवं झारखंड अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष हिदायतुल्लाह खान अपने करीबी इरशाद हैदर को जीत दिलाने के लिए पिछले कई दिनों से प्रयासरत थे। उन्हें पूरे उम्मीद थी कि अल्पसंख्यक समुदाय के 11 वार्ड सदस्यों के वोट उनके पक्ष में आएंगे, साथ ही एक दो अन्य सदस्य का भी समर्थन मिल जाएगा। लेकिन जमशेदपुर के प्रखंड सह अंचल कार्यालय में गुप्त मतदान से कराए गए चुनाव में अर्चना दुबे को 11 मत मिले, जबकि सुरेश शर्मा लिपू को 6, इरशाद हैदर को तीन और राहत हुसैन को दो मत प्राप्त हुए।

इस तरह अर्चना दुबे उपाध्यक्ष चुनी गई। इसे अर्चना दुबे के पति एवं भाजपा नेता बडेलाल दुबे की सटीक रणनीति की जीत मानी जा रही है।

वही अध्यक्ष नौशीन खान और अन्य सदस्यों ने अर्चना दुबे को बधाई दी है। अर्चना दुबे ने कहा है कि जुगसलाई में जाति धर्म समुदाय से ऊपर उठकर सिर्फ विकास करेंगे।

वहीं निर्वाची पदाधिकारी राहुल जी आनंद ने बताया कि चुनाव में चार प्रत्याशी खड़े थे। जिसमें सबसे अधिक मत अर्चना दुबे को मिला और वह 11 मत लेकर विजय हुई, जबकि भाजपा नेता एवं वार्ड सदस्य अनिल मोदी ने इसे महिला सशक्तिकरण का अनूठा उदाहरण बताया है।
उन्होंने कहा कि आज अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष दोनों महिलाएं हैं। हम येही कहेंगे कि ना हिंदू जीता, न मुसलमान जीता है, वास्तव में जुगसलाई जीता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!