एक वोट से जीते अंकुर सिंह, बने आदित्यपुर नगर निगम के डिप्टी मेयर ईचागढ़ के पूर्व विधायक मलखान सिंह के भतीजा हैं अंकुर सिंह
डिप्टी मेयर बनते ही अंकुर सिंह का कद बढ़ा, वार्ड पार्षद से बनायी थी अपनी पहचान

सरायकेला- एक वोट से जीते अंकुर सिंह, बने आदित्यपुर नगर निगम के डिप्टी मेयर ईचागढ़ के पूर्व विधायक मलखान सिंह के भतीजा हैं अंकुर सिंह

डिप्टी मेयर बनते ही अंकुर सिंह का कद बढ़ा, वार्ड पार्षद से बनायी थी अपनी पहचान

सरायकेला – सरायकेला-खरसावां जिले से डिप्टी मेयर बनते ही अंकुर सिंह का कद बढ़ गया है. इसके पहले उन्होंने अपनी पहचान उन्होंने वार्ड पार्षद का चुनाव जीतकर बनायी थी. अंकुर सिंह भले ही पूर्व विधायक अरविंद कुमार सिंह के भतीजे हैं, लेकिन जिस तरह से उन्होंने समाजसेवा के क्षेत्र में कदम रखा है उससे सभी लोग आश्चर्य चकित हैं.
किसी से गिला-शिकवा नहीं

डिप्डी मेयर बनने के बाद भी उन्होंने किसी से गिला-शिकवा नहीं रखा है. वे सभी को साथ लेकर चलना चाहते हैं. किसी भी समस्या का समाधान मिलकर करना चाहते हैं उन्होंने कहा कि जो भी समस्याएं आएंगी उसका प्राथमिकता के हिसाब से समाधान करने का काम करेंगे.
मेरी नहीं जिले के जीत है
अंकुर सिंह ने डिप्टी मेयर बनने के बाद स्पष्ट कहा कि यह मेरी नहीं बल्कि जिले के लोगों की जीत है. लोगों ने जिस तरह से उनपर विश्वास किया है, उसपर वे पूरी तरह से खड़ा उतरने का काम करेंगे.
पहले भी की है समाजसेवा
अंकुर सिंह ने अपनी शुरूआती पहचान समाजसेवा के क्षेत्र से ही बनायी थी. उस पहचान का ही नतीजा है कि उनके कद अब बढ़ते जा रहे हैं. उनकी जीत के बाद पूरे सरायकेला-खरसावां जिले में ही जश्न मनाया जा रहा है.
उप महापौर, नगर निगम आदित्यपुर
अप्रत्यक्ष निर्वाचन
अभ्यार्थी
1. अर्चना कुमारी – प्राप्त मत- 17
2. अंकुर सिंह – प्राप्त मत 18
अयोग्य/ अस्वीकृत मत की संख्या- 00




