Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष बने अवधेश कुमार सिंह

झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश एवं झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी के. राजू ने पूर्वी सिंहभूम जिला में संगठन के कार्य को तेज गति प्रदान करने के लिए संगठन के कार्यकर्त्ता अवधेश कुमार सिंह को पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है

पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष बने अवधेश कुमार सिंह


जमशेदपुर – झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश एवं झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी के. राजू ने पूर्वी सिंहभूम जिला में संगठन के कार्य को तेज गति प्रदान करने के लिए संगठन के कार्यकर्त्ता अवधेश कुमार सिंह को पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है।
अवधेश कुमार सिंह संगठन के कार्यकर्त्ता के रूप में छात्र कांग्रेस से राजनीति की शुरुआत करते हुए युवा कांग्रेस में जिला पदाधिकारी एवं प्रमण्डल युवा कांग्रेस में सचिव एवं उपाध्यक्ष के रूप में सक्रिय रूप से संगठन एवं आंदोलन में भूमिका निभाया है, जिला कांग्रेस कमिटी में महामंत्री एवं उपाध्यक्ष के पद पर लम्बे समय 25 वर्ष तक कार्य भार संभाला है। विधान सभा चुनाव में पोटका विधान सभा क्षेत्र से 2014 में पार्टी प्रत्याशी पक्ष में कार्य करने के लिए चुनाव प्रभारी का दायित्व निर्वहन कर चुके है। दो बार प्रदेश प्रतिनिधि भी रहे। अवधेश कुमार सिंह वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं में इंदिरा गाँधी, राजीव गाँधी, श्यामसुन्दर सिंह धीरज, सत्येन्द्र नारायण सिन्हा, रमेश चिन्थेला, मुकुल वासनिक के आदर्श से प्रभावित रहे। ये को-आपरेटिव कालेज से एम ए की पढ़ाई पुरा कर पूर्ण रूप से राजनीति में कुद पड़े, अब चौबीसों घंटे कांग्रेस संगठन को मजबूत बनाने में सहयोग प्रदान करेंगे।
अवधेश कुमार सिंह ने जिला कार्यकारी अध्यक्ष के पद पर नियुक्त किए जाने पर राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस नेता राहुल गाँधी, सोनिया गाँधी, के सी वेणुगोपाल, के राजू, भूपेंद्र मरावी, केशव महतो कमलेश, बन्ना गुप्ता, बलजीत सिंह बेदी एवं वरिष्ठ नेतागण के प्रति आभार व्यक्त किया है। अवधेश कुमार सिंह क्रांतिकारी नेता के रूप में कार्य किए और प्रचार प्रसार से दूर रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!