गोलमुरी प्रखण्ड में संवाद सह प्रशिक्षण के तहत BLA-2 सदस्यों को SIR के बारिकियों पर प्रशिक्षण दिया गया – परविंदर सिंह
झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस एवं जिला कांग्रेस के आह्वान पर गोलमुरी प्रखण्ड कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में संवाद सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन प्रखण्ड अध्यक्ष अतुल गुप्ता के अध्यक्षता में गोलमुरी मुस्लिम मध्य विद्यालय प्रेक्षागृह में आयोजित किया गया। संवाद सह प्रशिक्षण कार्यक्रम में SIR में BLA-2 सदस्यों की भूमिका को विस्तार पूर्वक प्रशिक्षक कौशल प्रधान ने फार्म 6,7,8 को कैसे भरना है, मैपिंग क्या है, क्या क्या 11 तरह के प्रमाण पत्र आवश्यकता के अनुसार प्रस्तूत करना, उक्त जानकारी को साझा किया

गोलमुरी प्रखण्ड में संवाद सह प्रशिक्षण के तहत BLA-2 सदस्यों को SIR के बारिकियों पर प्रशिक्षण दिया गया – परविंदर सिंह

जमशेदपुर गोलमुरी – झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस एवं जिला कांग्रेस के आह्वान पर गोलमुरी प्रखण्ड कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में संवाद सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन प्रखण्ड अध्यक्ष अतुल गुप्ता के अध्यक्षता में गोलमुरी मुस्लिम मध्य विद्यालय प्रेक्षागृह में आयोजित किया गया।

संवाद सह प्रशिक्षण कार्यक्रम में SIR में BLA-2 सदस्यों की भूमिका को विस्तार पूर्वक प्रशिक्षक कौशल प्रधान ने फार्म 6,7,8 को कैसे भरना है, मैपिंग क्या है, क्या क्या 11 तरह के प्रमाण पत्र आवश्यकता के अनुसार प्रस्तूत करना, उक्त जानकारी को साझा किया।
जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह ने संगठनात्मक कार्य के विषय पर विचार रखते हुए कहा कि प्रखंड अध्यक्ष और मण्डल अध्यक्ष सभी कमिटियो एवं BLA-2 सदस्यों का गठन समयबद्ध पुरा करे। जनता के समस्याओं का संकलन कर समाधान करें।
आनन्द बिहारी दुबे ने प्रशिक्षण सत्र को संबोधित करते हुए आंदोलन एवं अनुशासन पर कहा कि जनता के छोटी-छोटी समस्याओं को संज्ञान में रखना और आंदोलन के माध्यम से समस्या समाधान कराना एवं प्राथमिकता में रखना। कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी हरहाल में अनुशासन का पालन करें। SIR के सम्बन्ध में BLA-2 के सदस्यगण फर्जी मतदाता पर नजर रखे, बहुत क्वार्टर टुट चुके है, हर स्तिथि में सही मतदाता का नाम जुड़े, इन बातों पर सजगता होनी चाहिए।
सभी कांग्रेसजनों को एकजुट हो कर सामुहिक रूप से संगठन और आंदोलन को सफल करें।
सत्र को संबोधित करते हुए बिजय खा ने संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का गौरव में इतिहास रहा है पार्टी को हमारे महापुरूषों ने बलिदान देकर और अपने खून से सींचा है इसी का नतीजा है की अंग्रेजों को भारत को स्वतंत्रता देना पड़ा हमारे महापुरूषों ने भारत के स्वर्णिम विकास के लिए शिक्षा स्वास्थ्य जल थल वायु सी परमाणु ऊर्जा आईटी के क्षेत्र सरकारी उपक्रम के साथ-साथ कृषि के विकास को लगातार किया है रेलवे को हर जगह पहुंचा है बंदरगाहों का विकास किया है हजारों लाखों करोड़ों लोगों को रोजगार से एवं नौकरी से जोड़ा है उद्योगों का विकास किया है हम सबों को इस कृति को हर समय याद रखना है कांग्रेस पार्टी की सोच हिंदू मुस्लिम सिख इसाई सभी को एक साथ लेकर चलने का नीति और संदेश देता है शहर से लेकर गांव काशन का विकास हमारी प्राथमिकता में होती है यही उद्देश्य हमारे कांग्रेस पार्टी का रहा है सभी नए कांग्रेस के कार्यकर्ता पदाधिकारी और सम्मानित बिल जो बने हैं इस उद्देश्य को पूरा करने में अपना बहुमूल्य समय जरूर दें।
प्रखंड अध्यक्ष अतुल गुप्ता ने सभी अतिथियों का स्वागत शॉल प्रदान करके एवं पुष्प कुछ प्रदान करके किया संवाद सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का संचालन संजय सिंह आजाद कार्यालय प्रभारी ने किया।
इस महत्वपूर्ण अवसर पर BLA-2 सदस्य सामंता कुमार, अरुण सिंह, रामलाल प्रसाद पासवान, शैलेंद्र सिंह चंदेल, परविंदर सिंह सोहल, गुरदीप सिंह काके, जे एस पदरी, जसवंत सिंह जस्सी, सुखदेव सिंह मल्ली, राजीव मिश्रा, राजीव प्रताप, सुमन देवी, इंदू देवी, चंद्रावती पाल, रवि यादव, रणजीत सिंह, राजा सिंह राजपूत, सुरेंद्र सिंह, सुजीत कुमार, अशोक शर्मा, रामदास मेहता, विनोद यादव, प्रितपाल सिंह, शमशेर आलम, अखिलेश कुमार, ललन कुमार, उमेश यादव, ओमप्रकाश, कृष्णा लोहार, संजय गोप, संदीप कुमार, रविंद्र नाथ प्रसाद, फिरोज खान, अमन झा, लकी शर्मा, जितेंद्र शर्मा, रंजीत राऊत, संतोष कुमार वर्मा, सूर्यकांत मिश्रा, शत्रुघ्न सिंह, दुर्गा प्रसाद, कृष्ण कुमार ओझा, सरोज शाह, पीसी स्वामी, साजन, जय रजक, धर्मेंद्र कुमार, नंदलाल प्रसाद, महेश शाह, संतोष पाल, हरिहर प्रसाद, इंद्रजीत सिंह, बलराम सिंह, त्रिनाथ, अभय सिंह, अनिल कुमार सिंह, अजीत कुमार सिंह, दिलीप सिंह, मनोज कुमार सिंह, दिलीप जायसवाल, अभिषेक खान, सूरज पातर, राजेश दास, नरेश पांडे, राहुल दास, चार्ली ऐथोनी, सुनील कुमार, विमल हाॅसदा, सुमित हलदार, अजीत, ऋषभ श्रीवास्तव, कांति मुखी, अभिजीत बॉस, अमित रंजन शर्मा, फणींद्र सिंह, रणजीत सिंह, राजविंदर सिंह सहित कांग्रेसजन शामिल हुए।




