Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

जुगसलाई प्रखण्ड में संवाद सह प्रशिक्षण कार्यक्रम में BLA-2 को SIR के बारीकी से अवगत कराया गया – परविंदर सिंह

झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के निर्देशानुसार राष्ट्रव्यापी प्रखण्ड स्तरीय संवाद कार्यक्रम सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन प्रखण्ड अध्यक्ष बिजय पाण्डेय द्वारा आयोजित की गई। संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महेन्द्र मिश्र ने कांग्रेस संगठन के विस्तार एवं महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि 1885 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का स्थापना हमारे महापुरुषों के द्वारा की गई

जुगसलाई प्रखण्ड में संवाद सह प्रशिक्षण कार्यक्रम में BLA-2 को SIR के बारीकी से अवगत कराया गया – परविंदर सिंह

जमशेदपुर जुगसलाई – झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के निर्देशानुसार राष्ट्रव्यापी प्रखण्ड स्तरीय संवाद कार्यक्रम सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन प्रखण्ड अध्यक्ष बिजय पाण्डेय द्वारा आयोजित की गई।
संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महेन्द्र मिश्र ने कांग्रेस संगठन के विस्तार एवं महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि 1885 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का स्थापना हमारे महापुरुषों के द्वारा की गई। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नेतृत्व में स्वतंत्रता संग्राम की लड़ाई लड़ी गई और हज़ारों आंदोलन, लाखों कुर्बानी, जेल की यातनाओं को सहते हुए हमारे वीरों और महापुरुषों ने 15 अगस्त 1947 को अंग्रेजों से आजादी दिलाई।
हमारे राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी, प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू, सरदार बल्लभ भाई पटेल, प्रथम राष्ट्रपति डाॅ राजेन्द्र प्रसाद सहित सैकड़ो महान नेताओं के अगुवाई में भारत ने संसाधन के अभाव में भी निरंतर प्रगति करते हुए, कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य, औधोगिकिकरण, लघु उधोग, आई टी, परमाणु ऊर्जा, बंदरगाह, रेलवे, मूलभूत संरचना में सड़क, पुल, भवन, पेयजल सहित सभी विषयों पर विकास किया, कांग्रेस पार्टी 141 वर्ष से हम सबों को जोड़कर चल रही है। भारत को सही मायने में विकास के राह पर कांग्रेस ही ले जा सकती है।
जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह ने संगठनात्मक चर्चा करते हुए कहा कि प्रखंड कमिटी, मण्डल कमिटी, पंचायत/वार्ड कमिटी, BLA-2 का गठन हर हाल में हमारे पदाधिकारी इमानदारी के साथ पुरा करें, संगठन को मजबूत बना कर जन आंदोलन करें, इससे लोग जुड़ेंगे, पार्टी मजबूत होगा, कांग्रेस की नीतियां जन जन तक पहुँचेगी। कांग्रेस संगठन से आम जनता को बहुत आशा है। आने वाले समय में कांग्रेस पार्टी देश का नेतृत्व करेगी। अधिक से अधिक लोग कांग्रेस पार्टी से जुड़ें। सभी पदाधिकारी अपने दायित्व निर्वहन अवश्य करें। जिलाध्यक्ष ने अनुशासन के विषय को रखते हुए कहा कि हर हाल में सभी पदाधिकारी अनुशासन का पालन करें, संगठन को नुकसान पहुंचाने वाले सभी कारणों से बचें, पार्टी के खिलाफ किसी भी प्लेटफार्म पर बातों को ना रखें, अपने नेता के खिलाफ कभी भी प्रचार प्रसार में ना रहें, चुनाव के दौरान हर हाल में पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में कार्य करें, उपरोक्त सभी बातों का पालन करें, जिला कांग्रेस, प्रखण्ड कांग्रेस, मण्डल कांग्रेस, पंचायत/वार्ड कांग्रेस के सभी कार्यक्रम एवं आंदोलन में शामिल होना ही एक सच्चा और अनुशासित कार्यकर्ता का पहचान है। इसी सिद्धांत पर चलकर हम सभी कांग्रेस पार्टी को महान बना सकते है।
के के शुक्ल ने बुथ प्रबंधन के विषय पर कहा कि सभी BLA-2 सदस्यों, बुथ अध्यक्षों को बुथ क्षेत्र में आम जनता से लगातार सम्पर्क में रहें, उनके सुख-दुख में साथ रहें, बुथ क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी के नीति का प्रचार-प्रसार लगातार करें। अपने नेता के पक्ष में साकारात्मक माहौल बनाए, चुनाव के दौरान पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में अधिक से अधिक वोट करने के लिए कार्य करना ही सच्चा कांग्रेस धर्म है।
प्रशिक्षक कौशल प्रधान ने SIR एवं BLA-2 सदस्य के कार्य को विस्तृत रूप से प्रशिक्षित कर मैपिंग के तकनीकी विषयों को साझा किया। मतदाता का नाम जोड़ना, नाम हटाना, नाम का शुद्धीकरण करने के विषय को भी साझा किया।
इस अवसर पर BLA-2 सदस्य मे महिला कांग्रेस अध्यक्ष नलिनी सिन्हा, युवा कांग्रेस अध्यक्ष नवनीत मिश्रा, जुगसलाई नगर कांग्रेस अध्यक्ष संतोष कुमार सिन्हा, वरिष्ठ नेता महेश खिरवाल, प्रताप शंकर शुक्ला, सुरेंद्र सिंह, देव कृष्णा दुबे, कामेश्वर सिंह, लालचंद, प्रिय रंजन बाजपेई, अनूप मिश्रा, सोहेल परवेज, संतोष रजक, शिवराम कंसारी, अबू जिंदल, हरविंदर सिंह, शबाना परवीन सहित पदाधिकारी एवं BLA-2 शामिल हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!