Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

पूर्वी सिंहभूम जिले में होमगार्ड भर्ती में हो रही देरी पर विधायक पूर्णिमा साहू ने विधानसभा में उठाया सवाल, शारीरिक दक्षता परीक्षा शीघ्र कराने की मांग की.

जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने पूर्वी सिंहभूम जिले में होमगार्ड भर्ती प्रक्रिया में हो रही देरी का मुद्दा मंगलवार को झारखंड विधानसभा में उठाया शून्यकाल के दौरान उन्होंने सरकार से इस मामले में जल्द कार्रवाई करने की मांग की। विधायक पूर्णिमा साहू ने कहा कि पूर्वी सिंहभूम जिले में होमगार्ड भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया काफी पहले पूरी हो चुकी है, लेकिन अब तक अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा दौड़ आयोजित नहीं की गई है

पूर्वी सिंहभूम जिले में होमगार्ड भर्ती में हो रही देरी पर विधायक पूर्णिमा साहू ने विधानसभा में उठाया सवाल, शारीरिक दक्षता परीक्षा शीघ्र कराने की मांग की

जमशेदपुर-  जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने पूर्वी सिंहभूम जिले में होमगार्ड भर्ती प्रक्रिया में हो रही देरी का मुद्दा मंगलवार को झारखंड विधानसभा में उठाया शून्यकाल के दौरान उन्होंने सरकार से इस मामले में जल्द कार्रवाई करने की मांग की। विधायक पूर्णिमा साहू ने कहा कि पूर्वी सिंहभूम जिले में होमगार्ड भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया काफी पहले पूरी हो चुकी है, लेकिन अब तक अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा दौड़ आयोजित नहीं की गई है। जिसके कारण हजारों अभ्यर्थियों को तनाव के साथ मानसिक, आर्थिक और आयु सीमा से जुड़ी गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने सदन के माध्यम से सरकार से आग्रह करते हुए कहा कि राज्य के कई अन्य जिलों में होमगार्ड भर्ती की शारीरिक दौड़ की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, जबकि पूर्वी सिंहभूम जिले में भर्ती की प्रक्रिया लंबित पड़ी हुई है।

पूर्णिमा साहू ने कहा कि पूर्वी सिंहभूम जिले में होमगार्ड भर्ती के लिए आवेदन सबसे पहले प्रारंभ हुआ था, लेकिन दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति यह है कि इसी जिले में भर्ती की प्रक्रिया सबसे अधिक विलंबित हो गई है। इससे अभ्यर्थियों में निराशा और असंतोष का माहौल बन रहा है।

उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष से आग्रह करते हुए सरकार से मांग की कि अभ्यर्थियों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए पूर्वी सिंहभूम जिले में होमगार्ड भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा (दौड़) जल्द से जल्द आयोजित कराई जाए, ताकि लंबे समय से प्रतीक्षा कर रहे युवाओं को राहत मिल सके

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!