Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला समिति सुंदरनगर में जागरूकता कार्यक्रम, महिलाओं के अधिकार और सशक्तिकरण पर हुई चर्चा

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सुंदरनगर स्थित महिला कल्याण समिति, जमशेदपुर एवं एक्शन ऐड एसोसिएशन, जमशेदपुर के संयुक्त तत्वावधान में महिलाओं के सम्मान, अधिकार और सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और युवाओं ने भाग लिया

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला समिति सुंदरनगर में जागरूकता कार्यक्रम, महिलाओं के अधिकार और सशक्तिकरण पर हुई चर्चा

जमशेदपुर- अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सुंदरनगर स्थित महिला कल्याण समिति, जमशेदपुर एवं एक्शन ऐड एसोसिएशन, जमशेदपुर के संयुक्त तत्वावधान में महिलाओं के सम्मान, अधिकार और सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और युवाओं ने भाग लिया.

कार्यक्रम के दौरान जलवायु परिवर्तन का महिलाओं पर प्रभाव, महिला-पुरुष को समान वेतन, महिलाओं के लिए विशेष कोषांग, महिला थाना, वन स्टॉप सेंटर, महिला सेल, महिलाओं को निःशुल्क कानूनी सहायता के लिए डीएलएसए, झालसा व नालसा की भूमिका, महिला आयोग, महिलाओं के साथ होने वाली हिंसा में मीडिया की जिम्मेदारी और समाज पर उसके प्रभाव जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई. इसके साथ ही महिलाओं के व्यापार, माइग्रेशन, कार्यस्थल पर सुरक्षा तथा महिलाओं की सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक भागीदारी को मजबूत बनाने पर भी विचार व्यक्त किए गए.

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि समाज के विकास में महिलाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है. आज महिलाएं शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, राजनीति सहित विभिन्न क्षेत्रों में अपनी पहचान बना रही हैं. इसके बावजूद महिलाओं को समान अधिकार, सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करने के लिए सरकार, प्रशासन और समाज को और अधिक जागरूक होने की आवश्यकता है.

कार्यक्रम में महिलाओं के अधिकार, शिक्षा, स्वास्थ्य, घरेलू हिंसा से सुरक्षा तथा विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की भी जानकारी दी गई. महिलाओं की सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर 100, 112, 181 तथा बच्चों की सुरक्षा के लिए 1098 के बारे में उपस्थित लोगों को बताया गया. कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने महिलाओं के सम्मान और समान अवसर सुनिश्चित करने के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया.

इस अवसर पर महिला कल्याण समिति सुंदरनगर की अध्यक्ष सुस्मृति बासु, सचिव अंजलि बोस, सह-सचिव बरनाली चक्रवर्ती, कोषाध्यक्ष संयुक्ता चौधरी, सदस्य पम्पा बरुआ, शोभा मार्डी, बेबी दत्ता और दीपाली बासु उपस्थित रहीं. वहीं एक्शन ऐड एसोसिएशन के सक्रिय सदस्य एवं मानवाधिकार रक्षक नीरज, आदर्श सेवा संस्थान की प्रभा जायसवाल, सोनारी युवा संस्था की अध्यक्ष ऊषा शबीना, ‘युवा’ से चांदमुनि व अंजना, दिशारी संस्था की सचिव शांति घोष, डालसा की एडवोकेट प्रीति मुर्मू और जानी-मानी पत्रकार अन्नी अमृता भी कार्यक्रम में शामिल हुईं. स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ताओं, युवाओं और महिलाओं की भी सक्रिय भागीदारी रही.

कार्यक्रम का संचालन सुस्मृति बासु एवं बरनाली चक्रवर्ती ने किया. धन्यवाद ज्ञापन बेबी दत्ता ने दिया. कार्यक्रम के सफल आयोजन में सुंदरनगर महिला कल्याण समिति के सभी सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा.

अंत में सभी ने महिलाओं के प्रति सम्मान और समानता का संदेश देते हुए अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं दी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!