Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अपमान पर भाजपा जमशेदपुर महानगर के कार्यकर्ताओं ने जताया आक्रोश, बंगाल के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का फूंका पुतला

पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी के पास बिधाननगर में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के राजकीय दौरे पर प्रोटोकॉल का पालन नहीं करने के लिए पश्चिम बंगाल सरकार को लेकर देशभर में राजनीतिक प्रतिक्रिया तेज हो गई है। इस मुद्दे को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में भी गहरा आक्रोश देखा जा रहा है। पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी सरकार द्वारा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अनादर के विरोध में भाजपा जमशेदपुर महानगर द्वारा साकची स्थित जुबिली पार्क गोलचक्कर पर पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पुतला दहन कर आक्रोश व्यक्त किया

पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अपमान पर भाजपा जमशेदपुर महानगर के कार्यकर्ताओं ने जताया आक्रोश, बंगाल के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का फूंका पुतला

जमशेदपुर- पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी के पास बिधाननगर में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के राजकीय दौरे पर प्रोटोकॉल का पालन नहीं करने के लिए पश्चिम बंगाल सरकार को लेकर देशभर में राजनीतिक प्रतिक्रिया तेज हो गई है। इस मुद्दे को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में भी गहरा आक्रोश देखा जा रहा है। पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी सरकार द्वारा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अनादर के विरोध में भाजपा जमशेदपुर महानगर द्वारा साकची स्थित जुबिली पार्क गोलचक्कर पर पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पुतला दहन कर आक्रोश व्यक्त किया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने ममता बनर्जी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और इस घटना को शर्मनाक और लोकतांत्रिक मर्यादाओं के विपरीत बताया

पुतला दहन के दौरान जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा ने ममता बनर्जी सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए इसे अहंकारी कृत्य बताया। उन्होंने कहा कि महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू संथाल समाज के एक बड़े उत्सव में शामिल होने के लिए बंगाल गई थीं, लेकिन राष्ट्रपति के प्रति सम्मान प्रकट करने के बजाय, टीएमसी सरकार ने संथाल समाज के कार्यक्रम का बहिष्कार किया। बंगाल सरकार ने राष्ट्रपति के कार्यक्रम में उदासीनता दिखाते हुए इसे बदइंतजामी के हवाले कर दिया। यह राष्ट्रपति के अपमान के साथ देश के संविधान का भी अपमान है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के सर्वोच्च पद पर प्रतिष्ठित राष्ट्रपति का पद, सभी के लिए राजनीति से ऊपर है। जब राष्ट्रपति वहां के राजकीय दौरे पर हैं, ऐसे में वहां की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को राष्ट्रपति की गरिमा का पूरा ध्यान रखना चाहिए था। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से इस घटना के लिए देश से अविलंब माफी मांगनी चाहिए। साथ ही उन्होंने बंगाल की जनता से राज्य की अस्मिता और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए आगे आने की अपील भी की।

इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष रामबाबू तिवारी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजन सिंह, डॉ राजीव, जिला पदाधिकारी बबुआ सिंह संजीव सिंह, पप्पू सिंह, मिली दास, कृष्णा शर्मा काली, सांसद प्रतिनिधि संजीव कुमार, प्रेम झा, रमेश बास्के, नीतीश कुशवाहा, मंजीत सिंह, नीलू मछुआ, उज्ज्वल सिंह, मंडल अध्यक्ष बिनोद राय, रबिन्द्र सिसोदिया, प्रशांत पोद्दार, रंजीत सिंह, आनंद कुमार, रितेश झा, कुमार अभिषेक, शैलेश गुप्ता, सुशील पांडेय, प्रकाश दुबे, अभिषेक श्रीवास्तव, मुकेश कुमार, गणेश मुंडा, शशि सिंह, सौरव चौधरी समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!