Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

हैवेल्स के हर घर त्योहार दिवाली ऑफर में ग्राहक को मिली 26 लाख की इलेक्ट्रिक कार मानगो के सुनील की किस्मत चमकी

हैवेल्स के ‘हर घर त्योहार’ दिवाली ऑफर के तहत एक ग्राहक (सुनील कुमार, मानगो निवासी) की किस्मत चमक गई। साकची स्थित ओम प्रकाश अग्रवाल के हैवेल्स एक्सक्लूसिव गैलेक्सी स्टोर से दिवाली के दौरान 15,000 रुपये का वाटर हीटर खरीदने वाले ग्राहक सुनील कुमार को लकी ड्रॉ के माध्यम से करीब 26 लाख रुपये की महिंद्रा इलेक्ट्रिक कार पुरस्कार के रूप में मिली

हैवेल्स के हर घर त्योहार दिवाली ऑफर में ग्राहक को मिली 26 लाख की इलेक्ट्रिक कार मानगो के सुनील की किस्मत चमकी

जमशेदपुर- हैवेल्स के ‘हर घर त्योहार’ दिवाली ऑफर के तहत एक ग्राहक (सुनील कुमार, मानगो निवासी) की किस्मत चमक गई। साकची स्थित ओम प्रकाश अग्रवाल के हैवेल्स एक्सक्लूसिव गैलेक्सी स्टोर से दिवाली के दौरान 15,000 रुपये का वाटर हीटर खरीदने वाले ग्राहक सुनील कुमार को लकी ड्रॉ के माध्यम से करीब 26 लाख रुपये की महिंद्रा इलेक्ट्रिक कार पुरस्कार के रूप में मिली। शनिवार 07 मार्च को एक कार्यक्रम का आयोजन कर ग्राहक सुनील कुमार को कार की चाबी सौंपी गयी। इस अवसर पर हैवेल्स एक्सक्लूसिव शोरूम के मालिक ओम प्रकाश अग्रवाल, सुमित अग्रवाल, अमित अग्रवाल तथा हैवेल्स के कर्मचारी उपस्थित थे। उन्होंने विजेता को बधाई दी। मौके पर सुमित एवं अमित ने बताया कि हैवेल्स कंपनी अपने ग्राहकों के लिए हर साल दो से तीन बार इस तरह के आकर्षक ऑफर लेकर आती है। हैवेल्स एक प्रतिष्ठित और लगभग 60 वर्ष पुरानी इलेक्ट्रिकल कंपनी है। यह भारत की प्रमुख मल्टीनेशनल कंपनियों में से एक है, जिसका कारोबार कई देशों में फैला हुआ है। अपनी बेहतर सेवा और ईमानदार कीमतों के कारण हैवेल्स का नाम देश-विदेश में जाना जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!