Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (SCCI) के एक प्रतिनिधिमंडल ने घाटशिला के विधायक सोमेश सोरेन से मुलाकात कर धालभूमगढ़ में प्रस्तावित हवाई अड्डा परियोजना की प्रगति और वर्तमान स्थिति पर विस्तृत चर्चा की

प्रतिनिधिमंडल ने हवाई अड्डा निर्माण कार्य को शीघ्र प्रारंभ कराने की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि यह परियोजना पूरे क्षेत्र के औद्योगिक और आर्थिक विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। हवाई अड्डे के निर्माण से क्षेत्र की कनेक्टिविटी बेहतर होगी, नए निवेश को बढ़ावा मिलेगा तथा व्यापारिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी

जमशेदपुर- सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (SCCI) के एक प्रतिनिधिमंडल ने घाटशिला के विधायक सोमेश सोरेन से मुलाकात कर धालभूमगढ़ में प्रस्तावित हवाई अड्डा परियोजना की प्रगति और वर्तमान स्थिति पर विस्तृत चर्चा की। प्रतिनिधिमंडल ने हवाई अड्डा निर्माण कार्य को शीघ्र प्रारंभ कराने की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि यह परियोजना पूरे क्षेत्र के औद्योगिक और आर्थिक विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। हवाई अड्डे के निर्माण से क्षेत्र की कनेक्टिविटी बेहतर होगी, नए निवेश को बढ़ावा मिलेगा तथा व्यापारिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी

विधायक सोमेश सोरेन ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि हवाई अड्डा परियोजना के कार्यारंभ में आ रही बाधाओं को प्राथमिकता के आधार पर दूर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस परियोजना के शुरू होने से क्षेत्र में बड़े निवेश आएंगे और इससे व्यापार और उद्योग को नई दिशा मिलेगी।

इससे पूर्व चैंबर के अध्यक्ष मानव केडिया एवं महासचिव पुनीत काउंटिया ने पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त करण सत्यार्थी से भी मुलाकात कर उन्हें बिष्टुपुर स्थित पोस्टल पार्क के समीप चैंबर द्वारा प्रस्तावित शांतिपूर्ण धरना के बारे में अवगत कराया। यह धरना 7 मार्च (शनिवार) को सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित किया जाएगा, जिसमें धालभूमगढ़ एयरपोर्ट परियोजना से जुड़े लंबित मुद्दों के शीघ्र समाधान और निर्माण कार्य जल्द शुरू करने की मांग की जाएगी।

उपायुक्त ने प्रतिनिधिमंडल को बताया कि इस परियोजना से जुड़ी अधिकांश बाधाएं अब दूर हो चुकी हैं और सभी हितधारकों की सहमति मिलने पर शीघ्र ही कार्य प्रारंभ किया जा सकता है।

प्रतिनिधिमंडल में चैंबर के अध्यक्ष मानव केडिया, महासचिव पुनीत काउंटिया, उपाध्यक्ष अभिषेक अग्रवाल, उपाध्यक्ष हर्ष बकरेवाल, सचिव (टैक्स एवं फाइनेंस) अंशुल रिंगासिया, सचिव (इंडस्ट्री) विनोद शर्मा, सचिव (ट्रेड एंड कॉमर्स) भरत मकानी तथा सचिव (PRW) लिप्पू शर्मा उपस्थित थे।

चैंबर ने विश्वास व्यक्त किया कि धालभूमगढ़ एयरपोर्ट परियोजना के शीघ्र क्रियान्वयन से पूरे क्षेत्र के विकास, व्यापार और निवेश को नई गति मिलेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!