बागबेडा कॉलोनी पंचायत क्षेत्र में जन्म प्रमाण पत्र बनने में आ रही समस्या का निदान हेतु बागबेड़ा कॉलोनी पंचायत के उप मुखिया संतोष ठाकुर एवं युवा नेता सूरज ओझा ने संयुक्त रूप से उप विकास आयुक्त से मिलकर एक मांग पत्र सौपा
लगभग पिछले 6 माह से भी ज्यादा समय से विद्यार्थियों एवं अन्य ग्रामीणों को अपने जन्म प्रमाण पत्र बनवाने हेतु महीनों प्रखंड कार्यालय से पंचायत भवन तक भटकना पड़ रहा है चुकी झारखण्ड सरकार द्वारा जन्म प्रमाण पत्र आवेदन के नियम में संशोधन पिछले वर्ष किया गया था और उसमें आंगनबाड़ी सेविका द्वारा टिकाकरण का प्रमाण आवेदन के साथ अनिवार्य किया गया था

जमशेदपुर- आज बागबेडा कॉलोनी पंचायत क्षेत्र में जन्म प्रमाण पत्र बनने में आ रही समस्या का निदान हेतु बागबेड़ा कॉलोनी पंचायत के उप मुखिया संतोष ठाकुर एवं युवा नेता सूरज ओझा ने संयुक्त रूप से उप विकास आयुक्त से मिलकर एक मांग पत्र सौपा
लगभग पिछले 6 माह से भी ज्यादा समय से विद्यार्थियों एवं अन्य ग्रामीणों को अपने जन्म प्रमाण पत्र बनवाने हेतु महीनों प्रखंड कार्यालय से पंचायत भवन तक भटकना पड़ रहा है चुकी झारखण्ड सरकार द्वारा जन्म प्रमाण पत्र आवेदन के नियम में संशोधन पिछले वर्ष किया गया था और उसमें आंगनबाड़ी सेविका द्वारा टिकाकरण का प्रमाण आवेदन के साथ अनिवार्य किया गया था।जबकि हमारे क्षेत्र में ज्यादातर लोगों के पास ऐसा टिका का कोई प्रमाण ना होने के कारण उनके फॉर्म में आंगनबाड़ी सेविका द्वारा प्रमाणित नहीं किया जा रहा है जबकि आवेदक के पास पूर्ण साक्ष्य मौजूद है जैसे उनका और उनके माता पिता का आधार, बच्चे का नर्सरी से लेकर अब तक का विद्यालय द्वारा प्रमाणित किया हुआ बोनाफाइड और अन्य दस्तावेज
आंगनबाड़ी सेविका पंचायत सचिव एवं अन्य अधिकारियो के पास जब आवेदक अपनी समस्या बताते है तो उनके द्वारा भी कोई समाधान नहीं किया जाता। इस समस्या को देखते हुए बागबेड़ा कॉलोनी पंचायत के उप मुखिया संतोष ठाकुर एवं सूरज ओझा ने उप विकास आयुक्त नागेंद्र पासवान से मिलकर ज्ञापन के माध्यम से आग्रह किया है की इस गंभीर समस्या का निदान अविलंब करें ताकि हज़ारों बच्चों एवं ग्रामीणो का भविष्य उज्जवल हो।उप विकास आयुक्त ने भी विषय की गंभीरता को समझते हुए जल्द इसका समाधान करने का आश्वाशन दिया है



