टेल्को थाना शांति समिति सदस्यों ने नए थाना प्रभारी रमेश प्रसाद का किया अभिनंदन
टेल्को थाना शांति समिति के सदस्यों ने आज टेल्को थाना में पदस्थापित नए थाना प्रभारी जादूगोड़ा के पूर्व सर्किल इंस्पेक्टर रमेश प्रसाद को पुष्प गुच्छ एवं उप वस्त्र प्रदान कर थाना परिसर में जोरदार अभिनंदन किया साथ ही पूर्व थाना प्रभारी वरीय पुलिस निरीक्षक प्रशांत कुमार को अंग वस्त्र एवं पुष्प हार पहनाकार भावपूर्ण विदाई दी

टेल्को थाना शांति समिति सदस्यों ने नए थाना प्रभारी रमेश प्रसाद का किया अभिनंदन

जमशेदपुर – टेल्को थाना शांति समिति के सदस्यों ने आज टेल्को थाना में पदस्थापित नए थाना प्रभारी जादूगोड़ा के पूर्व सर्किल इंस्पेक्टर रमेश प्रसाद को पुष्प गुच्छ एवं उप वस्त्र प्रदान कर थाना परिसर में जोरदार अभिनंदन किया साथ ही पूर्व थाना प्रभारी वरीय पुलिस निरीक्षक प्रशांत कुमार को अंग वस्त्र एवं पुष्प हार पहनाकार भावपूर्ण विदाई दी।

साथ ही उनके विगत कार्यकाल के दौरान क्षेत्र में किए गए कार्यों को याद कर थाना शांति समिति के तमाम सदस्यों ने इस पल को अपने स्मृति में संयोजन करने का प्रयास किया। साथ ही उनके सफल कार्यकाल के लिए संवाद,सहमति और सहकार से क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए किए गए कार्यों का उल्लेख करते हुए कृतज्ञता प्रकट की एवं नए थाना प्रभारी को आने वाले समय के लिए शुभ कामनाएं दी। इस अवसर पर पर विशेष रूप से केंद्रीय शांति समिति की ओर से नंदलाल सिंह, ओम प्रकाश उपाध्याय, प्रदीप कुमार दास, डीडी त्रिपाठी, श्रीमती कल्याणी कल्याणी शरण , आमीर सोहेल,आमिर अली अंसारी ओम प्रकाश सिंह, आलम ताज, उपेंद्र तिवारी, लैला तिवारी ,अजय सिंह ,अभय सिंह, संजय तिवारी,अलम ताज, शहीद परवेज,रितेश शरण अभय मैथी, जीतू सिंह, विकाश सिंह, रजत कुमार आदि उपस्थित थे।




