अष्टलक्ष्मी यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम सम्पन्न, झारखंड के प्रतिभागी सकुशल लौटे
मिनिस्ट्री ऑफ डोनर एवं नॉर्थ ईस्ट काउंसिल द्वारा आयोजित अष्टलक्ष्मी यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम का अरुणाचल प्रदेश में सफलतापूर्वक समापन हुआ। चौदह दिनों तक चले इस कार्यक्रम ने पूर्वोत्तर भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, प्राकृतिक विविधता तथा “विविधता में एकता” की भारतीय भावना को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया

अष्टलक्ष्मी यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम सम्पन्न, झारखंड के प्रतिभागी सकुशल लौटे



मिनिस्ट्री ऑफ डोनर एवं नॉर्थ ईस्ट काउंसिल द्वारा आयोजित अष्टलक्ष्मी यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम का अरुणाचल प्रदेश में सफलतापूर्वक समापन हुआ। चौदह दिनों तक चले इस कार्यक्रम ने पूर्वोत्तर भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, प्राकृतिक विविधता तथा “विविधता में एकता” की भारतीय भावना को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित अकादमिक सत्र, फील्ड विजिट, सांस्कृतिक गतिविधियाँ एवं विभिन्न संवादों के माध्यम से प्रतिभागियों को पूर्वोत्तर राज्यों के इतिहास, समाज और विकास की व्यापक जानकारी प्राप्त हुई।



अरुणाचल प्रदेश द्वारा किया गया आत्मीय स्वागत, उत्कृष्ट आयोजन एवं सहयोग इस कार्यक्रम को अत्यंत सफल और स्मरणीय बनाने में महत्वपूर्ण रहा। इस अवसर पर झारखंड राज्य के नोडल ऑफिसर की ओर से तथा समस्त झारखंड प्रतिनिधिमंडल की ओर से अरुणाचल प्रदेश सरकार, आयोजन समिति एवं सभी सहयोगियों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया गया।

कार्यक्रम के समापन के पश्चात झारखंड राज्य के सभी छात्र प्रतिभागी अपने नोडल ऑफिसर डॉ. त्रिपुरा झा के साथ 03 मार्च 2026 को सकुशल रांची हवाई अड्डा पहुँचे। इस कार्यक्रम ने देश के विभिन्न राज्यों के युवाओं के बीच आपसी समझ, सांस्कृतिक समन्वय और राष्ट्रीय एकता की भावना को और सुदृढ़ किया



