बाराद्वारी शनि मंदिर में लायंस क्लब ’’भारत’’ ने किया भोग वितरण
लायंस क्लब ऑफ जमशेदपुर भारत की ओर से स्थाई परियोजना के तहत शनिवार को सामाज सेवा के तहत बाराद्वारी स्थित शनि मंदिर प्रांगण में श्रद्धालुओं के बीच भोग का वितरण किया गया। इस सेवा कार्य में क्लब के दर्जनों सदस्यों ने अपनी भागीदारी सुनिश्चित की

बाराद्वारी शनि मंदिर में लायंस क्लब ’’भारत’’ ने किया भोग वितरण


जमशेदपुर- लायंस क्लब ऑफ जमशेदपुर भारत की ओर से स्थाई परियोजना के तहत शनिवार को सामाज सेवा के तहत बाराद्वारी स्थित शनि मंदिर प्रांगण में श्रद्धालुओं के बीच भोग का वितरण किया गया। इस सेवा कार्य में क्लब के दर्जनों सदस्यों ने अपनी भागीदारी सुनिश्चित की

कार्यक्रम के दौरान मुख्य रूप से उपस्थित लायंस क्लब के जॉन चेयरपर्सन एम.जे.एफ. लायन भरत सिंह ने कहा कि मंदिर आने वाले भक्तों की सेवा करना सौभाग्य की बात है हमारा क्लब समय-समय पर शहर के विभिन्न क्षेत्रों में इस प्रकार के परोपकारी कार्य करता रहता है।
इस मौके पर क्लब के उपाध्यक्ष लायन मनोज सोनी, सचीव लायन आयुष्मान सिंह और कोषाध्यक्ष लायन सौरभ आनंद एवं मंदिर समिति के संस्थापक विनोद गुप्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहें। मंदिर कमेटी और स्थानीय लोगों ने लायंस क्लब भारत द्वारा किए गए इस कार्य की सराहना की।


