सुधा-बन्ना ने किया टाटा को नमन
जमशेदजी टाटा के 187वीं जयंती के अवसर पर मानगो मेयर सुधा गुप्ता एवं पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित किया

सुधा-बन्ना ने किया टाटा को नमन




जमशेदपुर- जमशेदजी टाटा के 187वीं जयंती के अवसर पर मानगो मेयर सुधा गुप्ता एवं पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित किया.


इस अवसर पर पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि जमशेदजी टाटा ने लौहनगरी जमशेदपुर को स्वच्छ, सुंदर और आधुनिक सुविधाओं का शहर बनाने का सपना देखा था यहाँ रहने वाले हरेक वर्ग के नागरिकों को बेहतर और गुणात्मक नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराने का सपना उन्होंने देखा था, उनकी दूरदर्शी सोच का परिणाम हैं कि जमशेदपुर आज देश के प्रसिद्ध एवं उन्नत शहर के रूप में विश्व विख्यात हैं।


मानगो मेयर सुधा गुप्ता ने कहा कि पूरा जमशेदपुर टाटाजी का ऋणी हैं, उन्होंने एक विश्व स्तरीय सुविधाओं के सोच के साथ इस शहर को बसाया, हजारों लोगों को रोजगार दी, जमशेदपुर का मान सम्मान पूरे विश्व में बढ़ाया, हम सबको गर्व हैं कि हम जमशेदपुर के निवासी हैं, आज जयंती के अवसर पर उन्हें शत शत नमन




