वीर शहीद रघुनाथ सिंह (भूमिज) की स्मृति में बहरागोड़ा में रक्तदान शिविर आयोजित, विधायक संजीव सरदार ने रक्तदाताओं का बढ़ाया हौसला, कहा – रक्तदान है जीवनदान
चुआड़ विद्रोह के महानायक वीर शहीद रघुनाथ सिंह (भूमिज) की स्मृति में बी.ए.बी.एस बहरागोड़ा में एक दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पोटका के विधायक संजीव सरदार शामिल हुए और रक्तदान कर रहे युवाओं से मिलकर उनका उत्साहवर्धन किया। शिविर में बड़ी संख्या में युवाओं एवं समाजसेवियों ने भाग लेकर रक्तदान किया

वीर शहीद रघुनाथ सिंह (भूमिज) की स्मृति में बहरागोड़ा में रक्तदान शिविर आयोजित, विधायक संजीव सरदार ने रक्तदाताओं का बढ़ाया हौसला, कहा – रक्तदान है जीवनदान


बहरागोड़ा – चुआड़ विद्रोह के महानायक वीर शहीद रघुनाथ सिंह (भूमिज) की स्मृति में बी.ए.बी.एस बहरागोड़ा में एक दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पोटका के विधायक संजीव सरदार शामिल हुए और रक्तदान कर रहे युवाओं से मिलकर उनका उत्साहवर्धन किया। शिविर में बड़ी संख्या में युवाओं एवं समाजसेवियों ने भाग लेकर रक्तदान किया।


रक्तदान से निभती है सामाजिक जिम्मेदारी
विधायक संजीव सरदार ने शिविर में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि रक्तदान केवल एक दान नहीं, बल्कि किसी जरूरतमंद के लिए जीवनदान है। उन्होंने कहा कि रक्तदान करके लोग समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाते हैं और सकारात्मक बदलाव लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। विधायक ने रक्तदाताओं के जज्बे की सराहना करते हुए इसे प्रेरणादायी पहल बताया।

जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों की रही सक्रिय भागीदारी
इस अवसर पर जिला पार्षद भूपति नायक, मुखिया डोमा नायक, संभु नायक, सदन नायक सहित गांव के बुद्धिजीवी और बड़ी संख्या में रक्तदाता उपस्थित रहे।



