Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

प्रेमजी की याद में आनंदमार्ग परिवार और FLACK ने किया श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

फ्री लीगल एड कमिटी के संस्थापक मशहूर सामाजिक कार्यकर्ता प्रेमचंद उर्फ प्रेमजी का 20 फरवरी को निधन हो गया था. रविवार को आनंद मार्ग परिवार और FLACK(फ्री लीगल एड कमेटी)द्वारा सोनारी में श्राद्ध संस्कार भजन सह श्रद्धांजलि सभा का आयोजन हुआ

प्रेमजी की याद में आनंदमार्ग परिवार और FLACK ने किया श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

 

जमशेदपुर-  फ्री लीगल एड कमिटी के संस्थापक मशहूर सामाजिक कार्यकर्ता प्रेमचंद उर्फ प्रेमजी का 20 फरवरी को निधन हो गया था. रविवार को आनंद मार्ग परिवार और FLACK(फ्री लीगल एड कमेटी)द्वारा सोनारी में श्राद्ध संस्कार भजन सह श्रद्धांजलि सभा का आयोजन हुआ डायन प्रथा के खिलाफ जीवनपर्यंत कार्य करने वाले प्रेमचंद   की जीवनी सबके लिए प्रेरणादायी है. इस मौके पर पद्मश्री छुटनी महतो, प्रशांत सिंह, मानवाधिकार कार्यकर्ता जवाहरलाल शर्मा, अन्नी अमृता, मनोज यादव, परविंदर सिंह, गौतम गोप, सुधीर कुमार पप्पू, संजय मिश्र, मनोज सिंह, प्रभा जायसवाल और अन्य लोग शरीक हुए.

इस मौके पर उपस्थित लोगों ने प्रेमचंद उर्फ प्रेम जी के साथ बिताए हुए लम्हों को याद किया. साथ ही उनके अधूरे कार्य को पूरा करने का संकल्प लिया. इस दौरान फ्लैक कार्यालय परिसर में माहौल गमगीन हो गया. श्रद्धांजलि सभा के दौरान आदर्श सेवा संस्थान के पदाधिकारी और सदस्य भी शामिल हुए.

बता दें कि 20 फरवरी को टाटा मेन हाॅस्पीटल में इलाज के दौरान प्रेमचंद उर्फ प्रेमजी का निधन हो गया था. वे पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे. उन्होंने देह दान की इच्छा समय-समय पर जताई थी, जिसको देखते हुए उनके करीबियों ने कानूनी प्रक्रियाओं का पालन करते हुए नियमानुसार उनके पार्थिव शरीर को प्रशासन को सौंपा था जिसके बाद उनके पार्थिव शरीर को एमजीएम मेडिकल कॉलेज को सौंप दिया गया था.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!