महान उद्योगपति और देश की आजादी से पूर्व आर्थिक आजादी को मजबूती प्रदान करने वाले महान उद्योगपति और टाटा समुह के संस्थापक जमशेदजी नौसेरवानजी टाटा की 187वीं जयंती पर टाटा स्टील समुह की कम्पनी जेमीपोल के सीएसआर अभियान से आज रेड क्रॉस सोसाईटी के 808वें नेत्र ज्योति महायज्ञ का शुभारंभ
बागबेड़ा थाना चौक स्थित राम मनोहर लोहिया नेत्रालय में नेत्र रोगियों के जांच के साथ हुआ, जाने माने नेत्र चिकित्सक डॉ. बी. पी. सिंह एवं उनके सहयोगी चिकित्सीय टीम ने 112 नेत्र रोगियों के आंखों की जांच की

जमशेदपुर- महान उद्योगपति और देश की आजादी से पूर्व आर्थिक आजादी को मजबूती प्रदान करने वाले महान उद्योगपति और टाटा समुह के संस्थापक जमशेदजी नौसेरवानजी टाटा की 187वीं जयंती पर टाटा स्टील समुह की कम्पनी जेमीपोल के सीएसआर अभियान से आज रेड क्रॉस सोसाईटी के 808वें नेत्र ज्योति महायज्ञ का शुभारंभ


यहां बागबेड़ा थाना चौक स्थित राम मनोहर लोहिया नेत्रालय में नेत्र रोगियों के जांच के साथ हुआ, जाने माने नेत्र चिकित्सक डॉ. बी. पी. सिंह एवं उनके सहयोगी चिकित्सीय टीम ने 112 नेत्र रोगियों के आंखों की जांच की

तथा मोतियाबिन्द प्रभावित नेत्र रोगियों के चयन किया, चयनित किये गये 68 मोतियाबिन्द रोगियों के स्वास्थ्य जांच के पश्चात उपयुक्त नेत्र रोगियों का ऑपरेशन एवं लेंस प्रत्यारोपण रविवार को राम मनोहर लोहिया नेत्रालय के नवनिर्मित ऑपरेशन थियेटर में नेत्र चिकित्सक डॉ. बी. पी. सिंह, डॉ. जे. एस. बेदी, डॉ. भारती शर्मा, डॉ. पूनम सिंह, डॉ. मलय द्विवेदी, डॉ. विवेक केडिया एवं उनके सहयोगी चिकित्सीय टीम द्वारा किया जायेगा। शिविर महान जे. एन. टाटा की जयंती पर श्रद्धांजली स्वरूप जेमीपोल लि. द्वारा अपने सीएसआर अभियान के तहत आयोजित किया जा रहा है। इस अवसर पर जेमीपोल के वरीय पदाधिकारी शिविर में उपस्थित रहकर नेत्र रोगियों एवं उनके परिजनों के साथ संवाद करेंगे। आज जांच सत्र के दौरान शिविर में रेड क्रॉस के वाईस पेट्रन राजेश मोहन प्रसाद, रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम के मानद सचिव विजय कुमार सिंह, कार्यकर्ता अशोक कुमार घोषाल, अशोक कुमार सिंह, श्याम कुमार प्रसाद, राधेश्याम कुमार, प्रकाशभानु महतो, आशीष कुमार ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी।




