Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

वित्त वर्ष 2026-27 का बजट देगा राज्य को नई गति

जमशेदपुर जिला कांग्रेस के पदाधिकारी अमित श्रीवास्तव ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर वित्त वर्ष 2026-27 के बजट का स्वागत किया और कहा कि यह बजट राज्य के समग्र विकास को नई गति देगा

वित्त वर्ष 2026-27 का बजट देगा राज्य को नई गति-

जमशेदपुर जिला कांग्रेस के पदाधिकारी अमित श्रीवास्तव
ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर वित्त वर्ष 2026-27 के बजट का स्वागत किया और कहा कि यह बजट राज्य के समग्र विकास को नई गति देगा। उन्होंने कहा कि कृषि, स्वास्थ्य, शिक्षा समेत सभी क्षेत्रों में विकासशील बजट देकर सरकार ने अपनी प्राथमिकताएँ स्पष्ट कर दी हैं। विशेष रूप से ग्रामीण विकास मद में वृद्धि यह दर्शाती है कि हेमंत सोरेन के नेतृत्व में महागठबंधन सरकार गांव, गरीब, पिछड़ा वर्ग, किसान और आदिवासी समाज के विकास के प्रति प्रतिबद्ध है। श्री श्रीवास्तव ने कहा कि महिलाओं के लिए 250 योजनाओं के तहत 34,000 करोड़ का प्रावधान और जेंडर बजटिंग को 35 प्रतिशत तक ले जाना समानता और सशक्तिकरण का संदेश है। वहीं, 132 योजनाओं के लिए 10,000 करोड़ से अधिक की चाइल्ड बजटिंग भविष्य की पीढ़ी को मजबूत आधार देगी। श्री श्रीवास्तव ने केंद्र सरकार के दोहरे रवैये पर चिंता जताई और कहा कि झारखंड को उसकी वैधानिक बकाया राशि समय पर मिलनी चाहिए, ताकि जनकल्याण और ग्रामीण विकास की योजनाएं पूरी प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!