छितरमल धूत ने दीपक अग्रवाल रामूका को जिताने की अपील की
जुगसलाई नगर परिषद् चुनाव में वार्ड 12 से पार्षद प्रत्याशी दीपक अग्रवाल रामूका के समर्थन में मारवाड़ी समाज खुलकर आ गया है. मारवाड़ी युवा मंच, अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन, पूर्वी सिहंभूम जिला अग्रवाल सम्मेलन तथा अंतरराष्ट्रीय वैश्य महा सम्मेलन का समर्थन पहले ही उनके साथ है. अब राजस्थान शिव मंदिर कमिटी के अध्यक्ष तथा समाजसेवी छितरमल धूत भी उनके पक्ष में खुलकर सामने आ गए हैं

छितरमल धूत ने दीपक अग्रवाल रामूका को जिताने की अपील की
जमशेदपुर – जुगसलाई नगर परिषद् चुनाव में वार्ड 12 से पार्षद प्रत्याशी दीपक अग्रवाल रामूका के समर्थन में मारवाड़ी समाज खुलकर आ गया है. मारवाड़ी युवा मंच, अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन, पूर्वी सिहंभूम जिला अग्रवाल सम्मेलन तथा अंतरराष्ट्रीय वैश्य महा सम्मेलन का समर्थन पहले ही उनके साथ है. अब राजस्थान शिव मंदिर कमिटी के अध्यक्ष तथा समाजसेवी छितरमल धूत भी उनके पक्ष में खुलकर सामने आ गए हैं. रविवार को दीपक अग्रवाल रामूका के समर्थन में उन्होंने वीडियो संदेश जारी किया. जिसमें उन्होंने मारवाड़ी समाज के लोगों के अलावे वार्ड 12 के मतदाताओं से दीपक अग्रवाल रामूका को क्रम संख्या 4 में मोतियों का हार छाप पर मुहर लगाकर विजयी बनाने की अपील की. छितरमल धूत के अलावे मारवाड़ी समाज के कई अन्य लोगों ने भी इसी तरह का वीडियो संदेश जारी की है. वहीं दीपक अग्रवाल रामूका ने बताया कि वार्ड 12 के मतदाताओं का समर्थन उन्हें मिल रहा है. जिससे उनकी जीत पक्की है.



