Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

जनता अपने मताधिकार का प्रयोग करें, मजबूत, संवेदनशील और विकासशील नेतृत्व को चुनें, अफवाहों पर ध्यान ना दें – सुधा गुप्ता

राज्य के पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता की पत्नी और मानगो नगर निगम की मेयर प्रत्याशी सुधा गुप्ता ने चुनाव के एक दिन पहले मानगो की जनता के नाम संदेश जारी किया है. उन्होंने अपने संदेश में कहा है कि हमारे मानगो नगर निगम के भविष्य का निर्णय होने जा रहा है. यह चुनाव सिर्फ एक पद का चुनाव नहीं, बल्कि मानगो के सुरक्षित, स्वच्छ, शिक्षित और समृद्ध भविष्य का संकल्प है

जनता अपने मताधिकार का प्रयोग करें, मजबूत, संवेदनशील और विकासशील नेतृत्व को चुनें, अफवाहों पर ध्यान ना दें – सुधा गुप्ता

जमशेदपुर – राज्य के पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता की पत्नी और मानगो नगर निगम की मेयर प्रत्याशी सुधा गुप्ता ने चुनाव के एक दिन पहले मानगो की जनता के नाम संदेश जारी किया है. उन्होंने अपने संदेश में कहा है कि हमारे मानगो नगर निगम के भविष्य का निर्णय होने जा रहा है. यह चुनाव सिर्फ एक पद का चुनाव नहीं, बल्कि मानगो के सुरक्षित, स्वच्छ, शिक्षित और समृद्ध भविष्य का संकल्प है. श्रीमती गुप्ता ने कहा है कि वे पिछले कई दिनों से उनके बीच आशीर्वाद लेने आई. हर गली, हर मोहल्ले, हर समाज के लोगों ने जो स्नेह, विश्वास और समर्थन दिया है, उसके लिए वे हृदय से आभारी हैं. सुधा गुप्ता ने कहा है कि जनता का यह विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उन्होंने जनता से वादा किया है कि स्वच्छ और व्यवस्थित मानगो, महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए काम करेंगी, युवाओं के लिए रोजगार के अवसर दिलायेंगी, बेहतर स्वास्थ्य और शिक्षा की व्यवस्था करायेंगी और पारदर्शी और जवाबदेह नगर निगम की स्थापना करेंगी. उन्होंने जनता से अपील की है कि मानगो नगर निगम क्षेत्र के मतदाता अपने मताधिकार का अवश्य प्रयोग करें. अपने परिवार, पड़ोस और समाज को भी मतदान के लिए प्रेरित करें. क्रमांक संख्या 11 के सामने “कारपेट” चुनाव चिन्ह पर मोहर लगाकर एक मजबूत, संवेदनशील और विकासशील नेतृत्व को चुनें. सुधा गुप्ता ने कहा है कि यह चुनाव नफरत या आरोपों का नहीं, विकास और विश्वास का है. एक वोट मानगो की दिशा और दशा बदल सकता है. उन्होंने यह भी आशंका जतायी है कि कुछ लोग अंतिम समय में सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का भी षड़यंत्र करेंगे लेकिन इस तरह के अफवाहों पर ध्यान नहीं देना हैं और सामाजिक भागीदारी का निर्वाहन करते हुए अपना मतदान करना हैं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!