जुगसलाई नगर परिषद में चुनाव को लेकर सरगर्मी काफी बढ़ गई है। खासकर अध्यक्ष पद के लिए जुगसलाई नगर परिषद में कुल 8 उम्मीदवार लगातार जनसंपर्क कर रहे हैं
पूर्व उपाध्यक्ष 20 सूत्री कार्यक्रम के हिदायतुल्ला खान की पत्नी नौशीन खान का कहना है कि हम जहां जा रहे हैं, हमें पूरा लोगों का सहयोग मिल रहा है। यहां पर नशे की समस्या है, शिक्षा, बिजली आदि की समस्या है। लोगों में उत्साह है कि अगर हम अध्यक्ष बनेंगे, तो हम जनता के विश्वास पर पूरे खरे उतरेंगे। हम लोग 20 फरवरी से घर-घर जाकर लोगों से संपर्क करेंगे
जमशेदपुर- जुगसलाई नगर परिषद में चुनाव को लेकर सरगर्मी काफी बढ़ गई है। खासकर अध्यक्ष पद के लिए जुगसलाई नगर परिषद में कुल 8 उम्मीदवार लगातार जनसंपर्क कर रहे हैं।
जिसमें पूर्व उपाध्यक्ष 20 सूत्री कार्यक्रम के हिदायतुल्ला खान की पत्नी नौशीन खान का कहना है कि हम जहां जा रहे हैं, हमें पूरा लोगों का सहयोग मिल रहा है। यहां पर नशे की समस्या है, शिक्षा, बिजली आदि की समस्या है। लोगों में उत्साह है कि अगर हम अध्यक्ष बनेंगे, तो हम जनता के विश्वास पर पूरे खरे उतरेंगे। हम लोग 20 फरवरी से घर-घर जाकर लोगों से संपर्क करेंगे।
वहीं रिंकू सिंह का कहना है कि हमें जुगसलाई की जनता का पूरा आशीर्वाद मिल रहा है। यहां पर जाम, गंदगी, नाली आदि की समस्या है। इसके साथ ही साथ जुगसलाई एक व्यावसायिक स्थान है। जहां पर बाहर से भी महिलाएं आती हैं, लेकिन यहां पर स्वच्छ शौचालय कहीं नहीं है। यहां पर शिक्षा और अस्पताल की भी कमी है। हम अध्यक्ष बनेंगे, तो इन सब समस्याओं का समाधान करेंगे।




