Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

भोले बाबा को जलाभिषेक को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

महाशिव रात्रि के अवसर पर श्री श्री दक्षिणेश्वरी काली मंदिर ईस्ट प्लांट बस्ती में रविवार को भोले बाबा को जलाभिषेक को लेकर सुबह से श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी थी। इस अवसर पर मंदिर समिति द्वारा शिवलिंग का भव्य श्रृंगार किया गया।इस मौके पर मंदिर समिति के अध्यक्ष गलविंदर सिंह संधू "ग्वाले" ने कहा कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी महाशिव रात्रि के अवसर पर भोले बाबा का भव्य श्रृंगार किया गया

भोले बाबा को जलाभिषेक को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

जमशेदपुर- महाशिव रात्रि के अवसर पर श्री श्री दक्षिणेश्वरी काली मंदिर ईस्ट प्लांट बस्ती में रविवार को भोले बाबा को जलाभिषेक को लेकर सुबह से श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी थी। इस अवसर पर मंदिर समिति द्वारा शिवलिंग का भव्य श्रृंगार किया गया।इस मौके पर मंदिर समिति के अध्यक्ष गलविंदर सिंह संधू “ग्वाले” ने कहा कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी महाशिव रात्रि के अवसर पर भोले बाबा का भव्य श्रृंगार किया गया। भक्तों को किसी प्रकार की कोई असुविधा नहीं हो इसके लिए वॉलेंटियर्स को तैनात किया गया था। वहीं संध्या समय में विशेष पूजन एवं आरती के पश्चात प्रसाद का वितरण किया गया। वहीं सोमवार 16 फरवरी को अमावस्या के अवसर पर मां काली की पूजा एवं भोग का आयोजन किया जाएगा। आज के कार्यक्रम।को सफल बनाने में विशेष रूप से राजीव कुमार झा, सुजीत,उमाशंकर बेरा,दुर्गानंद दुबे, उमेश,हरिश्चंद्र प्रसाद,अरुण प्रसाद,रणजीत,अजीत,अविनाश का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!