Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

वार्ड नंबर 13 के शिक्षित और कर्मठ प्रत्याशी किरण कुमारी ने चलाया जोरदार जनसंपर्क अभियान, घर-घर जाकर मांगा समर्थन 

मानगो नगर निगम चुनाव को लेकर वार्ड नंबर 13 में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। वार्ड की शिक्षित और कर्मठ प्रत्याशी किरण कुमारी ने बुधवार को क्षेत्र में सघन जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने वार्ड के विभिन्न मोहल्लों का दौरा कर घर-घर जाकर लोगों से समर्थन मांगा और चुनाव के दिन बैलेट पेपर के क्रमांक संख्या 01 में अलमारी छाप पर मुहर लगाकर भारी मतों से जिताने की जनता से अपील किया

वार्ड नंबर 13 के शिक्षित और कर्मठ प्रत्याशी किरण कुमारी ने चलाया जोरदार जनसंपर्क अभियान, घर-घर जाकर मांगा समर्थन

जमशेदपुर – मानगो नगर निगम चुनाव को लेकर वार्ड नंबर 13 में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। वार्ड की शिक्षित और कर्मठ प्रत्याशी किरण कुमारी ने बुधवार को क्षेत्र में सघन जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने वार्ड के विभिन्न मोहल्लों का दौरा कर घर-घर जाकर लोगों से समर्थन मांगा और चुनाव के दिन बैलेट पेपर के क्रमांक संख्या 01 में अलमारी छाप पर मुहर लगाकर भारी मतों से जिताने की जनता से अपील किया और अपनी प्राथमिकताएं साझा कीं।

जनसंपर्क अभियान के दौरान स्थानीय महिलाओं, बुजुर्गों और युवाओं ने किरण कुमारी का गर्मजोशी से स्वागत किया। लोगों ने जलनिकासी, सड़क, स्ट्रीट लाइट, साफ-सफाई और पेयजल जैसी बुनियादी समस्याओं को लेकर अपनी शिकायतें भी उनके सामने रखीं। किरण कुमारी ने सभी समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर समाधान कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि वार्ड नंबर 13 के समग्र विकास के लिए एक मजबूत और जवाबदेह नेतृत्व की जरूरत है। उनका उद्देश्य राजनीति नहीं, बल्कि सेवा और विकास है। किरण कुमारी ने कहा कि अगर उन्हें जनता का आशीर्वाद मिला तो वे वार्ड में पारदर्शिता के साथ विकास कार्यों को आगे बढ़ाएंगी और हर घर तक सुविधाएं पहुंचाने का प्रयास करेंगी। उन्होंने कहा कि “मैं इस वार्ड की बेटी हूं, बहू हूं। यहां की हर गली, हर परिवार से मेरा अपना रिश्ता है। मैं राजनीति करने नहीं, सेवा करने आई हूं। वर्षों से लोग बुनियादी सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं। अगर आप सबका आशीर्वाद मिला, तो वार्ड नंबर 13 को एक आदर्श वार्ड बनाकर दिखाऊंगी। यह चुनाव मेरे लिए सिर्फ जीत का नहीं, बल्कि विश्वास का चुनाव है। मैं वादा करती हूं कि विकास रुकेगा नहीं, और आपकी आवाज दबेगी नहीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!