Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

राष्ट्रीय कायस्थ विचार मंच के राष्ट्रीय संयोजक दिवाकर सिन्हा द्वारा हाल ही में जारी बयान में मानगो क्षेत्र के समस्त कायस्थ समाज पर एकतरफा और जबरन यह निर्णय थोपने का प्रयास किया गया कि मानगो नगर निगम चुनाव में मेयर प्रत्याशी कुमकुम श्रीवास्तव का समर्थन किया जाए

इस अलोकतांत्रिक, मनमाने और समाज की भावना के विपरीत निर्णय का कड़ा विरोध करते हुए राष्ट्रीय कायस्थ विचार मंच, मानगो नगर के अध्यक्ष अनिमेष सिन्हा, महासचिव राकेश प्रसाद एवं प्रवक्ता राजदीप दत्ता ने अपने-अपने पदों से सामूहिक इस्तीफा देने की घोषणा की है

जमशेदपुर- राष्ट्रीय कायस्थ विचार मंच के राष्ट्रीय संयोजक दिवाकर सिन्हा द्वारा हाल ही में जारी बयान में मानगो क्षेत्र के समस्त कायस्थ समाज पर एकतरफा और जबरन यह निर्णय थोपने का प्रयास किया गया कि मानगो नगर निगम चुनाव में मेयर प्रत्याशी कुमकुम श्रीवास्तव का समर्थन किया जाए तथा समाज से शत-प्रतिशत मतदान कुमकुम श्रीवास्तव के पक्ष में सुनिश्चित कराया जाए

इस अलोकतांत्रिक, मनमाने और समाज की भावना के विपरीत निर्णय का कड़ा विरोध करते हुए राष्ट्रीय कायस्थ विचार मंच, मानगो नगर के अध्यक्ष अनिमेष सिन्हा, महासचिव राकेश प्रसाद एवं प्रवक्ता राजदीप दत्ता ने अपने-अपने पदों से सामूहिक इस्तीफा देने की घोषणा की है।

इन सभी पदाधिकारियों ने स्पष्ट किया कि कायस्थ समाज किसी भी प्रकार के दबाव, तानाशाही फरमान या ऊपर से थोपे गए राजनीतिक निर्णय को स्वीकार नहीं करता। समाज लोकतंत्र में विश्वास रखता है और प्रत्येक व्यक्ति को स्वतंत्र रूप से अपने मताधिकार का प्रयोग करने का अधिकार है।

इसी क्रम में इन सभी पदाधिकारियों ने मानगो नगर निगम चुनाव में एनडीए की मेयर प्रत्याशी संध्या सिंह को पूर्ण समर्थन देने का निर्णय लिया है। इस निर्णय को मंच के जिला पदाधिकारी निशी नाथ सिन्हा ने भी अपना समर्थन प्रदान किया है।

कायस्थ समाज एकजुट होकर लोकतांत्रिक मूल्यों, स्वाभिमान और स्वतंत्र सोच के साथ आगे बढ़ेगा तथा किसी भी प्रकार की जबरदस्ती का पुरज़ोर विरोध करता रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!