Uncategorized
मानगो नगर निगम चुनाव के तहत एनडीए समर्थित मेयर प्रत्याशी संध्या सिंह ने आज संध्या गोलकुलनगर, जयपाल कॉलोनी, शिरोमणनगर, एमजीएम डिमना, शुकना बस्ती सहित विभिन्न इलाकों का व्यापक दौरा किया
उन्होंने घर-घर जनसंपर्क कर लोगों से सीधा संवाद किया और मानगो के समग्र विकास के लिए समर्थन मांगा

जमशेदपुर- मानगो नगर निगम चुनाव के तहत एनडीए समर्थित मेयर प्रत्याशी संध्या सिंह ने आज संध्या गोलकुलनगर, जयपाल कॉलोनी, शिरोमणनगर, एमजीएम डिमना, शुकना बस्ती सहित विभिन्न इलाकों का व्यापक दौरा किया।

इस दौरान उन्होंने घर-घर जनसंपर्क कर लोगों से सीधा संवाद किया और मानगो के समग्र विकास के लिए समर्थन मांगा
दौरे के क्रम में संध्या सिंह ने स्थानीय नागरिकों को संबोधित करते हुए कहा कि मानगो नगर निगम क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने जनता से आगामी चुनाव में कैमरा छाप क्रमांक 10 पर मतदान कर उन्हें विजयी बनाने की अपील की।
जनसंपर्क अभियान के दौरान स्थानीय लोगों का भरपूर समर्थन देखने को मिला। कई स्थानों पर नागरिकों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया और विकास के मुद्दों पर अपनी अपेक्षाएं साझा कीं।




