झामुमो समर्पित प्रत्याशियों के नाम की घोषणा होने से कहीं खुशी तो कहीं ग़म का माहौल उत्पन्न
झामुमो ने गुरुवार को जिला संपर्क कार्यालय में संवाददाता सम्मेलन कर मेयर पद के लिए झामुमो समर्पित प्रत्याशियो के नाम की घोषणा कर दिया है झामुमो पार्टी के केंद्रीय सदस्य प्रमोद लाल ने कहा कि नगर निकाय चुनाव में झामुमो समर्पित और केंद्र कमेटी के आदेश पर नाम की घोषणा कर दिया गया हैं , जिसमें मानगो नगर निगम से झामुमो समर्पित प्रत्याशी लक्की सिंह और जुगसलाई नगर परिषद से झामुमो समर्पित प्रत्याशी डोली मल्लिक तथा चाकूलिया नगर पंचायत से झामुमो समर्पित प्रत्याशी सोमबारी सोरेन होंगी

झामुमो समर्पित प्रत्याशियों के नाम की घोषणा होने से कहीं खुशी तो कहीं ग़म का माहौल उत्पन्न
जमशेदपुर – झामुमो ने गुरुवार को जिला संपर्क कार्यालय में संवाददाता सम्मेलन कर मेयर पद के लिए झामुमो समर्पित प्रत्याशियो के नाम की घोषणा कर दिया है झामुमो पार्टी के केंद्रीय सदस्य प्रमोद लाल ने कहा कि नगर निकाय चुनाव में झामुमो समर्पित और केंद्र कमेटी के आदेश पर नाम की घोषणा कर दिया गया हैं , जिसमें मानगो नगर निगम से झामुमो समर्पित प्रत्याशी लक्की सिंह और जुगसलाई नगर परिषद से झामुमो समर्पित प्रत्याशी डोली मल्लिक तथा चाकूलिया नगर पंचायत से झामुमो समर्पित प्रत्याशी सोमबारी सोरेन होंगी। इन तीनों की नाम का घोषणा होने से कई प्रत्याशियों के चुनावी समीकरण गड़बड़ हो गए हैं । वैसे कई प्रत्याशी चुनाव मैदान में डटे हुए थे , जो झामुमो पार्टी से भी जुड़े हुए थे और पार्टी का समर्थन मिलने की आश में थे । लेकिन झामुमो पार्टी द्वारा नाम तय कर दिए जाने से सबसे ज्यादा दुःख अल्प संख्यक आयोग के अध्यक्ष हिदायतुल्लाह खान को हुआ है , क्योंकि उनकी पत्नी भी जुगसलाई नगर परिषद के अध्यक्ष पद पर चुनाव लड़ रही हैं और उनके नाम की झामुमो पार्टी ने समर्थन देने की घोषणा नहीं किया । जबकि झामुमो पार्टी के सरकार में अल्प संख्यक आयोग के वर्तमान में हिदायतुल्लाह खान खुद अध्यक्ष भी हैं, उसके बाद भी इन्हें पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता नहीं मानकर इन्हें नजरअंदाज किया गया है । अब देखना है कि हिदायतुल्लाह खान आगे क्या रुख अपनाते हैं ?
झामुमो ने जारी की पार्टी समर्थित प्रत्याशी की सूची
जमशेदपुर- आज झारखंड मुक्ति मोर्चा जिला संपर्क कार्यालय साकची में एक संवादाता सम्मेलन का आयोजन झामुमो के केंद्रीय सदस्य सह जमशेदपुर महानगर संयोजक मंडली के सदस्य प्रमोद लाल के द्वारा किया गया जिसमें मुख्य रूप से झामुमो के केंद्रीय सदस्य शेख बदरुद्दीन, प्रमोद लाल,जिला संयोजक मंडली के प्रमुख बाघराय मार्डी, जिला परिषद की चेयरमैन बारी मुर्मू, सागेन पूर्ति, लालटू महतो, सरोज महापात्रा, बबन राय, मानगो नगर समिति के अध्यक्ष फतेह चंद्र टुडू, खुद्दू उरांव, रजनी दास,प्रीतम हेंब्रम, डी राकेश राव, प्रकाश चंद्र झा पिंटू लाल उपस्थित थे
विगत दिनों AIAMI पार्टी समर्थित मानगो मेयर पद की प्रत्याशी जेबा कादरी के द्वारा संवादाता सम्मेलन कर एक बयान देने का काम किया जिसमें उन्होंने झारखंड मुक्ति मोर्चा ने उन्हें धोखा देने का काम किया । संवादाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रमोद लाल ने कहा कि बहन जेबा कादरी ने धैर्य नहीं रखा और उन्होंने प्रत्याशी की घोषणा होने से पहले ही दूसरी पार्टी AIAMI ज्वॉइन कर ली
इसके साथ साथ आज झामुमो ने तीनों नगर निकायों के चुनावों के लिए झामुमो समर्थित प्रत्याशी की घोषणा कर दी , जिसकी सूची निम्न प्रकार है !!
1. मानगो नगर निगम = लखी सिंह
2. जुगसलाई नगरपालिका =डॉली मल्लिक
3. चाकुलिया नगर पंचायत = सोमवारी सोरेन



