Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का जमशेदपुर दौरा, जिला प्रशासन अलर्ट

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के जमशेदपुर आगमन को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी है

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का जमशेदपुर दौरा, जिला प्रशासन अलर्ट

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के जमशेदपुर आगमन को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी है

जमशेदपुर-  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जमशेदपुर का दौरा करने वाली हैं. यहां राष्ट्रपति जगन्नाथ मंदिर का शिलान्यास करेंगी. इसको लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं.

इसको लेकर जिला प्रशासन की टीम ने सोमवार को कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया. इस दौरान जिला उपायुक्त ने बताया कि राष्ट्रपति के आगमन से लेकर प्रस्थान तक सभी व्यवस्था को दुरुस्त किया जा रहा है. आगामी 26 फरवरी 2026 राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जमशेदपुर के दौरे पर रहेंगी. इस दौरान कदमा मेरीन ड्राइव में बनने वाले महाप्रभु जगन्नाथ मंदिर की आधारशिला रखेंगी. राष्ट्रपति के प्रस्तावित दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं.
राष्ट्रपति के आगमन को लेकर तैयारी के संदर्भ में उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने बताया कि यह राष्ट्रपति का जमशेदपुर का दूसरा दौरा होगा. इससे पहले 29 दिसंबर 2025 को जमशेदपुर आई थीं. उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति के आगमन मार्ग से लेकर कार्यक्रम की रूपरेखा तक, सभी तैयारियां चरणबद्ध तरीके से की जा रही हैं. वहीं, जिला के एसएसपी पीयूष पांडेय ने कहा कि राष्ट्रपति के आगमन से लेकर उनके वापस जाने तक सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद रहेगी और पुलिस प्रशासन हर स्तर पर तैनात रहेगा. राष्ट्रपति के दौरे को लेकर प्रशासनिक और सुरक्षा स्तर पर तैयारियां तेज कर दी गई हैं.
पूर्वी सिंहभूम जिला उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी और जिला के एसएसपी पीयूष पांडेय ने तमाम वरीय अधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल का भौतिक निरीक्षण किया. इस निरीक्षण के दौरान जगन्नाथ मंदिर और आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक चैरेटिबल सेंटर ट्रस्ट के ट्रस्टी एसके बेहरा मौजूद रहे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!