सीआरपीएफ की 157 वीं बटालियन कैप में वृहत पौधारोपण लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प, 12 पौधे लगाये जायेंगे
विश्व पर्यावरण माह के अंतर्गत आदित्यपुर स्थित सीआरपीएफ की 157 वीं बटालियन परिसर में सोमवार को वृहत वृक्षारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया, जिसके तहत दर्जनों पौधे लगाये गये. रोपे गए पौधों में आम, जामुन, कटहल, लीची, अशोक और नीम सहित विभिन्न फलदार और छायादार प्रजातियां शामिल थीं. यहां पर करीब 12 सौ पौधे लगाये जायेंगे

सीआरपीएफ की 157 वीं बटालियन कैप में वृहत पौधारोपण लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प, 12 पौधे लगाये जायेंगे

सरायकेला खरसावां आदित्यपुर – विश्व पर्यावरण माह के अंतर्गत आदित्यपुर स्थित सीआरपीएफ की 157 वीं बटालियन परिसर में सोमवार को वृहत वृक्षारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया, जिसके तहत दर्जनों पौधे लगाये गये. रोपे गए पौधों में आम, जामुन, कटहल, लीची, अशोक और नीम सहित विभिन्न फलदार और छायादार प्रजातियां शामिल थीं. यहां पर करीब 12 सौ पौधे लगाये जायेंगे. यह कार्यक्रम आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र स्थित ऑस्लिकॉन, बालजेर्स कोटिंग इंडिया प्रा लि एवं उत्कर्ष इंटरप्राइजेज के सौजन्य से आयोजित किया गया जिसका नेतृत्व इंटक जिलाध्यक्ष के पी तिवारी ने किया

इस अवसर पर डिप्टी कमांडेंट मोहनिश कुमार, इंस्पेक्टर योगेश तिवारी समेत कंपनी के एचआर हेड (इंडिया) दिलीप चौधरी, प्लांट हेड आशीष बनर्जी, प्रदूषण विभाग के जेई आफताब आलम आदि लोग उपस्थित थे. इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकताओं में से एक है. वृक्षारोपण न केवल पर्यावरण संतुलन बनाये रखने में सहायक है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं हरित वातावरण सुनिश्चित करने की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम है. कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने लगाए गए पौधों के संरक्षण एवं नियमित देखभाल का संकल्प लिया. बता दें कि ऑरिलकॉन बालजेर्स कोटिंग इंडिया कंपनी द्वारा प्रत्येक वर्ष सीआरपीएफ के साथ मिलकर वृहत रूप से वृक्षारोपण कार्यक्रम करती आ रही है




