Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

झारखंड प्रीमियर लीग ऑक्शन में छाए रॉबिन मिंज, 15.25 लाख की सबसे बड़ी बोली लगी

आगामी झारखंड प्रीमियर लीग 2026 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी में गुमला के युवा विकेट कीपर-बल्लेबाज रॉबिन मिंज सबसे महंगे खिलाड़ी साबित हुए. जमशेदपुर के वेव इंटरनेशनल होटल में आयोजित नीलामी में कोयलांचल सुपर किंग्स ने उन्हें 15.25 लाख रुपये में अपनी टीम से जोड़ा. आईपीएल में मुंबई इंडियंस का हिस्सा रह चुके रॉबिन का बेस प्राइस 4 लाख रुपये रखा गया था

झारखंड प्रीमियर लीग ऑक्शन में छाए रॉबिन मिंज, 15.25 लाख की सबसे बड़ी बोली लगी


जमशेदपुर – आगामी झारखंड प्रीमियर लीग 2026 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी में गुमला के युवा विकेट कीपर-बल्लेबाज रॉबिन मिंज सबसे महंगे खिलाड़ी साबित हुए. जमशेदपुर के वेव इंटरनेशनल होटल में आयोजित नीलामी में कोयलांचल सुपर किंग्स ने उन्हें 15.25 लाख रुपये में अपनी टीम से जोड़ा. आईपीएल में मुंबई इंडियंस का हिस्सा रह चुके रॉबिन का बेस प्राइस 4 लाख रुपये रखा गया था


नीलामी में झारखंड रणजी टीम के कप्तान विराट सिंह दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी रहे. उन्हें छोटानागपुर रॉयल्स ने अपनी टीम में शामिल किया. वहीं रांची के तेज गेंदबाज सुशांत मिश्रा को धनबाद डायमंड ने 11 लाख रुपये में खरीदा.
भारतीय टीम के विकेट कीपर बल्लेबाज ईशान किशन को संथाल स्ट्राइकर्स ने 6.25 लाख रुपये में अपने साथ जोड़ा. हजारीबाग के ऑलराउंडर उत्कर्ष सिंह पर भी कोयलांचल सुपर किंग्स ने भरोसा जताया और उन्हें 6.25 लाख रुपये में अनुबंधित किया. वहीं अनुकूल रॉय को जमशेदपुर स्टीलर्स ने उनके बेस प्राइस 4 लाख रुपये में खरीदा.

<img src="https://newjharkhandvani.in/wp-content/uploads/2026/05/IMG-20260530-WA0243-300×225.jpg" alt="" width="300" height="225" class="alignnone size-medium wp-imawp-image-1866
नीलामी में एक बड़ा उलटफेर भी देखने को मिला. आईपीएल में गुजरात टाइटन्स का हिस्सा रह चुके बोकारो के विकेट कीपर-बल्लेबाज कुमार कुशाग्र को किसी भी फ्रेंचाइजी ने नहीं खरीदा और वे अनसोल्ड रहे.
झारखंड प्रीमियर लीग का आयोजन 10 जून से रांची स्थित जेएससीए अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम परिसर में होगा. टूर्नामेंट में धनबाद डायमंड, रांची टाइटंस, जमशेदपुर स्टीलर्स, छोटानागपुर रॉयल्स, कोयलांचल सुपर किंग्स और संथाल स्ट्राइकर्स समेत छह टीमें खिताब के मुकाबला करेंगी.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!