Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने 29 मई 2026 को आयोजित ‘दिशा’ बैठक में अपने विधानसभा क्षेत्र की जनसमस्याओं और पूर्व बैठक के अपूर्ण कार्यों को एजेंडा में शामिल करने की मांग की

इस बैठक में उनके द्वारा उठाये गए प्रमुख मुद्दे एवं मांगें: 1. प्रधानमंत्री आवास योजना में देरी

जमशेदपुर- जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने 29 मई 2026 को आयोजित ‘दिशा’ बैठक में अपने विधानसभा क्षेत्र की जनसमस्याओं और पूर्व बैठक के अपूर्ण कार्यों को एजेंडा में शामिल करने की मांग की।

<img src="https://newjharkhandvani.in/wp-content/uploads/2026/05/IMG-20260529-WA0297-300×225.jpg" alt="" width="300" height="225" class="alignnone size-medium wp-imagewp-image-1856
उन्होंने कहा कि पिछली बैठक (16 जुलाई 2025) के कई निर्णयों पर अब तक कार्रवाई नहीं हुई है।

इस बैठक में उनके द्वारा उठाये गए प्रमुख मुद्दे एवं मांगें:

1. प्रधानमंत्री आवास योजना में देरी

बिरसानगर में 2019 से शुरू आवास योजना अब तक अधूरी।

लाभुकों को बैंक EMI और किराया दोनों देना पड़ रहा।

शीघ्र निर्माण पूरा कर फ्लैट आवंटन और जांच की मांग।

2. जेपी सेतु बस स्टैंड की बदहाली

सड़क, पानी, सफाई, सुरक्षा जैसी सुविधाओं का अभाव।

जर्जर वेटिंग रूम, गंदगी और अवैध पार्किंग से जाम।

अतिक्रमण हटाने और व्यवस्था सुधारने की मांग।

3. सुलभ शौचालयों की खराब स्थिति

पानी-बिजली और रखरखाव का अभाव।

मरम्मत और जवाबदेही तय करने की मांग।

4. सीवरेज सफाई के लिए आधुनिक मशीन

पारंपरिक सफाई व्यवस्था विफल।

जेटिंग क्लीनिंग मशीन खरीदने की मांग।

5. महिला स्वयं सहायता समूहों की समस्या

महिलाओं द्वारा बनाए उत्पादों के लिए बाजार नहीं।

बैंक ऋण का दबाव बढ़ा।

ऋण माफी और सरकारी खरीद/स्थायी बाजार की मांग।

6. सरकारी संपत्तियों की दुर्दशा

वार्डों में सरकारी वाहन और उपकरण खराब हालत में।

चोरी और राजस्व नुकसान की शिकायत।

मरम्मत और कबाड़ वाहनों की नीलामी की मांग।

विधि-व्यवस्था एवं सुरक्षा संबंधी मुद्दे

7. बिरसानगर थाना अपग्रेड की मांग

बड़ा क्षेत्र होने के बावजूद संसाधनों की कमी।

थाना विभाजन और इंस्पेक्टर रैंक का दर्जा देने की मांग।

8. अवैध जुआ-सट्टा-लॉटरी पर रोक

कई इलाकों में असामाजिक गतिविधियों से भय का माहौल।

सख्त कार्रवाई की मांग

9. नशे के कारोबार पर रोक

शराब, गांजा और नशीले पदार्थों का फैलाव।

नशामुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र खोलने की मांग।

10. ट्रैफिक चेकिंग में पारदर्शिता

पुलिस दुर्व्यवहार की शिकायत।

सभी प्रमुख चेकिंग प्वाइंट पर CCTV लगाने की मांग।

11. मानसून से पहले NDRF टीम तैनाती

हर वर्ष बाढ़ और जलजमाव से नुकसान।

स्थायी NDRF टीम की मांग।

टाटा स्टील लीज एरिया से जुड़े मुद्दे

12. मूलभूत सुविधाओं में कटौती

पानी-बिजली कनेक्शन प्रक्रिया जटिल।

लीज क्षेत्र में नागरिक सुविधाएं आसान करने की मांग।

13. स्कूलों के बिजली लोड बढ़ाने में बाधा

अतिरिक्त कक्ष बनने के बावजूद बिजली लोड स्वीकृत नहीं।

बच्चों की पढ़ाई प्रभावित।

तत्काल स्वीकृति की मांग।

14. कंपनी क्वार्टर तोड़कर व्यावसायिक विस्तार

लीज नियमों के उल्लंघन का आरोप।

उच्चस्तरीय जांच की मांग।

15. सामुदायिक भवनों में बिजली-पानी कनेक्शन

सुविधाओं के अभाव में सामाजिक कार्य प्रभावित।

वैध कनेक्शन उपलब्ध कराने की मांग।

स्वास्थ्य संबंधी मुद्दे

16. स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण

डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मी नियमित उपस्थित नहीं।

निरीक्षण और स्वास्थ्य सेवाएं सुधारने की मांग।

पिछली बैठक के अधूरे मुद्दे

17. बांस-बल्ली वाले बिजली पोल

कई इलाकों में अब भी अस्थायी बिजली व्यवस्था।

स्थायी पोल लगाने की मांग।

18. स्कूलों की चाहरदीवारी ऊंची करने का मुद्दा

असामाजिक तत्वों के जमावड़े से छात्राओं की सुरक्षा पर खतरा।

जल्द निर्माण कार्य की मांग।

19. जल संरक्षण / पर्यावरण
सुबर्णरेखा नदी में बिना ट्रीटमेंट के गंदा पानी और रासायनिक अपशिष्ट छोड़ा जा रहा है, जिससे नदी प्रदूषित हो रही है।
मांग: सभी कंपनियों में वेस्ट वाटर ट्रीटमेंट प्लांट अनिवार्य किया जाए तथा बड़े नालों पर सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट स्थापित कर प्रदूषण पर रोक लगाई जाए।

20. पथ निर्माण विभाग
लिट्टी चौक से एन एच-33 तक सुबर्णरेखा नदी पर प्रस्तावित पुल निर्माण कार्य में अत्यधिक विलंब हो रहा है।
मांग: पुल निर्माण कार्य में तेजी लाते हुए इसकी स्पष्ट समय-सीमा निर्धारित की जाए।
21. स्कूली शिक्षा विभाग
क्षेत्र के माध्यमिक विद्यालयों में प्लस टू की पढ़ाई और सीटों की कमी से विद्यार्थियों को परेशानी हो रही है।
हिंदुस्तान मित्र मंडल विद्यालयों में शिक्षकों एवं NIOS इंस्ट्रक्टर की भारी कमी है।
मांग: विद्यालयों को प्लस टू स्तर तक अपग्रेड किया जाए तथा कम से कम 2 नियमित शिक्षक एवं 1 NIOS शिक्षक की नियुक्ति सुनिश्चित की जाए।
22. स्वास्थ्य विभाग
क्षेत्र के स्वास्थ्य केंद्रों में डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों की कमी बनी हुई है।
बिरसानगर स्वास्थ्य केंद्रों में अतिरिक्त चिकित्सा कर्मियों की आवश्यकता है।
एमजीएम अस्पताल में जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने में अत्यधिक देरी हो रही है।
नए एमजीएम अस्पताल (साकची) तक आम लोगों की सुविधा के लिए निःशुल्क बस सेवा शुरू करने की मांग।

23. 108 एंबुलेंस सेवा की कार्यप्रणाली में सुधार की आवश्यकता।
मांग: स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करते हुए डॉक्टरों एवं स्टाफ की नियुक्ति, प्रमाण पत्र प्रक्रिया में तेजी, निःशुल्क बस सेवा और एंबुलेंस व्यवस्था में सुधार सुनिश्चित किया जाए।
24. ऊर्जा विभाग (JBVNL)
क्षेत्र में जर्जर बिजली पोल, खुले बिजली तार और ओवरलोडेड ट्रांसफार्मर से दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।
मांग: पुराने बिजली पोलों को बदला जाए, खुले तारों को सुरक्षित कंडक्टर प्रणाली से जोड़ा जाए तथा ट्रांसफार्मरों का लोड प्रबंधन सुनिश्चित किया जाए।

25. कौशल विकास एवं रोजगार
स्थानीय युवाओं के लिए कौशल विकास और रोजगार प्रशिक्षण की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है।
मांग: जमशेदपुर पूर्वी क्षेत्र में आधुनिक कौशल विकास केंद्र स्थापित कर युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार से जोड़ा जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!