Uncategorized
जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में अभी समर कैंप चल रहा है। टाटा स्टील स्पोर्ट्स डिपार्टमेंट के हेड कैप्टन मनीष ने बताया कि यह समर कैंप 11 मई से शुरू हुआ है, जो 31 मई तक चलेगा। इसमें 19 तरह के इवेंट का आयोजन किया गया है
उन्होंने बताया की जेआरडी स्पोर्ट्स कांप्लेक्स के अलावा आदित्यपुर और आईएसडब्लूपी में भी हमने समर कैंप आयोजित किया है। 3000 से अधिक लोग इसमें भाग ले रहे हैं। 21 दिन का यह खेल महोत्सव के रूप में आयोजित किया गया है। इसमें 4 साल के बच्चे से लेकर 90 वर्ष के वयस्क भी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ खेल खेलना भी जरूरी है
जमशेदपुर- जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में अभी समर कैंप चल रहा है। टाटा स्टील स्पोर्ट्स डिपार्टमेंट के हेड कैप्टन मनीष ने बताया कि यह समर कैंप 11 मई से शुरू हुआ है, जो 31 मई तक चलेगा। इसमें 19 तरह के इवेंट का आयोजन किया गया है।
उन्होंने बताया की जेआरडी स्पोर्ट्स कांप्लेक्स के अलावा आदित्यपुर और आईएसडब्लूपी में भी हमने समर कैंप आयोजित किया है। 3000 से अधिक लोग इसमें भाग ले रहे हैं। 21 दिन का यह खेल महोत्सव के रूप में आयोजित किया गया है। इसमें 4 साल के बच्चे से लेकर 90 वर्ष के वयस्क भी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ खेल खेलना भी जरूरी है।
आज के बच्चे स्क्रीन टाइम में ज्यादा समय व्यतीत कर रहे हैं। स्पोर्ट्स से जुड़ने से यह होगा कि वह कुछ भी काम करें, लेकिन खेल से जुड़ा रहे। वहीं टाटा स्टील स्पोर्ट्स डिपार्टमेंट के सीनियर एडमिनिस्ट्रेटर फिरोज खान ने बताया कि जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में एक ही कैंपस में 19 डिसिप्लिन आयोजित किए गए हैं। हर इवेंट में क्वालिफाइड कोच है। यहां से बच्चे 20 दिन में सीखकर जाते हैं। यहां पर बच्चों के साथ जो अभिभावक आते हैं, उनके लिए भी प्रतिदिन एक इवेंट आयोजित करते हैं और उन्हें प्राइज भी देते हैं। यहां पर नुक्कड़ नाटक भी आयोजित किया जाता है। जिसमें सुरक्षा एवं नशा मुक्ति का संदेश दिया जाता है।फिरोज खान ने बताया कि स्विमिंग में 600 बच्चे हैं, क्रिकेट में ढाई सौ बच्चे हैं, बैडमिंटन में 200 से अधिक बच्चे हैं। इस तरह पूरे जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में 2600 बच्चे भाग ले रहे हैं। दूसरी ओर स्केटिंग रोल बॉल के कोच चंदेश्वर कुमार बताते हैं कि हमने दो ग्रुप बनाया है। सुबह के ग्रुप में 6 वर्ष से लेकर 19 वर्ष के 150 बच्चे भाग ले रहे हैं। वहीं शाम के ग्रुप में 4 वर्ष से लेकर 6 वर्ष के 120 बच्चे भाग ले रहे हैं। इन्हें हम बेसिक सीखाते हैं और जब यह सीख जाते हैं, तो यह रेगुलर प्रैक्टिस में भी आ सकते हैं और आगे कई टूर्नामेंट में भाग लेते हैं। अभी कुल 270 प्रतिभागी स्केटिंग में भाग ले रहे हैं। वहीं समर कैंप के आर्चरी कोच रितु कुमारी बताते हैं कि 55 बच्चे आर्चरी सीख रहे हैं। इसमें इंडियन राउंड, कंपाउंड, रिकर्व, यह तीन इवेंट आयोजित किए जाते हैं। अंतिम दिन इन्हें मेडल दिया जाएगा।
वहीं भाग लेने वाले बच्चों में काफी उत्साह है। वह इस तरह के खेल में भाग लेकर जहां अपना शौक पूरा कर रहे हैं, वहीं बहुत कुछ यहां सीख रहे हैं। 31 मई को इस समर कैंप का समापन होगा




