Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

कपाली नगर परिषद क्षेत्र में स्थित ब्रह्मानंद नारायणा हॉस्पिटल के पहुंच मार्ग (एन एच-33 एवं DOBO SH मार्ग) के पुनर्निर्माण, गुणवत्ता जांच, स्ट्रीट लाइट सुदृढ़ीकरण एवं सतत निगरानी हेतु जनहित में निवेदन (PIL प्रकृति का प्रार्थना पत्र

जमशेदपुर एवं इसके निकटवर्ती क्षेत्रों के लिए ब्रह्मानंद नारायणा हॉस्पिटल एक अत्यंत महत्वपूर्ण एवं जीवन रक्षक मल्टीस्पेशलिटी चिकित्सा केंद्र के रूप में दशकों से कार्यरत है, जहाँ प्रतिदिन बड़ी संख्या में गंभीर एवं आपातकालीन मरीज उपचार हेतु जमशेदपुर एवं निकटवर्ती क्षेत्र से पहुंचते हैं

कपाली नगर परिषद क्षेत्र में स्थित ब्रह्मानंद नारायणा हॉस्पिटल के पहुंच मार्ग (एन एच-33 एवं DOBO SH मार्ग) के पुनर्निर्माण, गुणवत्ता जांच, स्ट्रीट लाइट सुदृढ़ीकरण एवं सतत निगरानी हेतु जनहित में निवेदन (PIL प्रकृति का प्रार्थना पत्र)।

जमशेदपुर एवं इसके निकटवर्ती क्षेत्रों के लिए ब्रह्मानंद नारायणा हॉस्पिटल एक अत्यंत महत्वपूर्ण एवं जीवन रक्षक मल्टीस्पेशलिटी चिकित्सा केंद्र के रूप में दशकों से कार्यरत है, जहाँ प्रतिदिन बड़ी संख्या में गंभीर एवं आपातकालीन मरीज उपचार हेतु जमशेदपुर एवं निकटवर्ती क्षेत्र से पहुंचते हैं।

यह भी उल्लेखनीय है कि उक्त हॉस्पिटल एक ओर राष्ट्रीय राजमार्ग 33 से तथा दूसरी ओर राज्य मार्ग (डोवो रोड) से जुड़ा हुआ है तथा यह सम्पूर्ण क्षेत्र कपाली नगर परिषद के अधिकार क्षेत्र में आता है।

किन्तु अत्यंत खेद के साथ अवगत कराना पड़ रहा है कि—

1.हॉस्पिटल तक पहुंचने वाले समस्त मार्गों की स्थिति अत्यंत बदहाल, अव्यवस्थित एवं जर्जर है, जिससे विशेषकर आकस्मिक (Emergency) परिस्थितियों में मरीजों को गंभीर शारीरिक एवं मानसिक कष्ट का सामना करना पड़ता है।

2.वर्तमान में जो सड़क निर्मित है, वह न केवल क्षतिग्रस्त अवस्था में है, बल्कि उसकी गुणवत्ता भी अत्यंत असंतोषजनक प्रतीत होती है, जिससे निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर प्रश्नचिन्ह उत्पन्न होता है।

3.उक्त मार्ग पर गड्ढे, जलभराव एवं असमान सतह के कारण एम्बुलेंस एवं अन्य वाहनों का सुचारू आवागमन बाधित होता है, जो सीधे तौर पर जीवन के अधिकार (Right to Life) को प्रभावित करता है।

4.यह सराहनीय है कि बन्ना गुप्ता, पूर्व विधायक सह स्वास्थ्य मंत्री, के प्रयासों से अपने कार्यकाल में एन एच-33 से हॉस्पिटल तक स्ट्रीट लाइट की स्थापना कराई गई थी, तथापि वर्तमान में भी कई स्थानों पर अपर्याप्त प्रकाश व्यवस्था के कारण रात्रि में आवागमन जोखिमपूर्ण बना हुआ है।

चूँकि यह अस्पताल पूरे जमशेदपुर एवं आसपास के क्षेत्रों के लिए एक प्रमुख जीवनदायिनी केंद्र है, अतः इस सम्पूर्ण पहुंच मार्ग की समुचित देखरेख, नियमित निगरानी एवं रखरखाव अत्यंत आवश्यक है।

उपरोक्त तथ्यों के आलोक में, आपसे सादर प्रार्थना है कि

(क) एन एच-33 एवं राज्य मार्ग (डोवो रोड) से हॉस्पिटल तक जाने वाले सम्पूर्ण मार्ग का उच्च गुणवत्ता के साथ पुनर्निर्माण/सुदृढ़ीकरण कराया जाए।

(ख) पूर्व में निर्मित सड़कों की गुणवत्ता की स्वतंत्र तकनीकी जांच कर दोषी एजेंसियों/ठेकेदारों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

(ग) सम्पूर्ण मार्ग पर पर्याप्त संख्या में आधुनिक एवं उच्च क्षमता वाली स्ट्रीट लाइट की स्थापना/सुदृढ़ीकरण किया जाए।

(घ) इस मार्ग के लिए एक स्थायी निगरानी एवं मेंटेनेंस (Maintenance) प्रणाली विकसित की जाए, जिससे भविष्य में इस प्रकार की समस्याएं उत्पन्न न हों।

(ङ) मरीजों की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए इसे “अति महत्वपूर्ण चिकित्सा पहुंच मार्ग (Critical Medical Access Road)” के रूप में अधिसूचित करने पर भी विचार किया जाए।

यह विषय प्रत्यक्ष रूप से आमजन के जीवन एवं स्वास्थ्य से जुड़ा हुआ है, अतः इस पर त्वरित एवं गंभीर कार्रवाई अपेक्षित है। अन्यथा, जनहित में माननीय न्यायालय के समक्ष जनहित याचिका (PIL) दायर किए जाने हेतु बाध्य होना पड़ सकता है।

अतः आपसे करबद्ध निवेदन है कि इस अत्यंत महत्वपूर्ण जनहित के विषय पर अविलंब संज्ञान लेकर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने की कृपा करें।

इस पत्र की प्रतिलिपि अध्यक्ष/मुख्य कार्यकारी पदाधिकारी,
कपाली नगर परिषद जिला – सरायकेला-खरसावां उपायुक्त जिला सरायकेला-खरसावां प्रधान सचिव नगर विकास विभाग झारखंड सरकार, रांची,मुख्यमंत्री झारखंड सरकार रांची को भेजी गई है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!