Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

प्रशासन की तरफ से बकरीद को लेकर क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से आहूत शांति समिति टेल्को की बैठक में जिले के उप पुलिस उपाधीक्षक संजीव कुमार ने कहा कि मुस्लिम समाज के लोग यह सुनिश्चित करे कि बलि के बाद बलि के अवशिष्ट अंगों को निष्पादन सही ढंग से हो

बलि के बाद अपने संबंधियों के बीच प्रसाद के रूप में वितरण के लिए शहर के अन्य क्षेत्रों में एक जगह से दूसरे जगह बलि के अंश को ले जाते वक्त ख्याल रखे कि उस भाग को काले पॉलीथिन में पैक कर ले जाए । जिससे असामाजिक तत्वों को किसी भी तरह का अफवाह फैलाने का अवसर न मिले

जमशेदपुर- प्रशासन की तरफ से बकरीद को लेकर क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से आहूत शांति समिति टेल्को की बैठक में जिले के उप पुलिस उपाधीक्षक संजीव कुमार ने कहा कि मुस्लिम समाज के लोग यह सुनिश्चित करे कि बलि के बाद बलि के अवशिष्ट अंगों को निष्पादन सही ढंग से हो।

एवं साथ ही बलि के बाद अपने संबंधियों के बीच प्रसाद के रूप में वितरण के लिए शहर के अन्य क्षेत्रों में एक जगह से दूसरे जगह बलि के अंश को ले जाते वक्त ख्याल रखे कि उस भाग को काले पॉलीथिन में पैक कर ले जाए । जिससे असामाजिक तत्वों को किसी भी तरह का अफवाह फैलाने का अवसर न मिले उन्होंने किसी भी तरह के प्रतिबंधित पशु की बलि देने के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी । और साथ ही शांति समिति के सदस्यों से आग्रह किया कि न तो खुद को और न ही दूसरों को अफवाह का हिस्सा बनने दें। इस बावत मस्जिद समितियों को विशेष रूप से निर्देश दिया कि ये संदेश नमाज के वक्त समाज के लोगों तक जरूर पहुंचाए और पर्व को जो त्याग तथा बलिदान का अनुपम उदाहरण हैं इसे आपसी प्रेम और सद्भाव के साथ मानकर समाज में मिशाल कायम करें।बैठक में विशेष रूप से रूप उपस्थित दंडाधिकारी अजय कुमार ,थाना प्रभारी वरीय पुलिस निरीक्षक सुरेश कुमार के अतिरिक्त केंद्रीय शांति समिति के वरीय सदस्य नंदलाल सिंह ने मंच का संचालन और सदस्यों का परिचय नव नियुक्त जिले के पुलिस उपाधीक्षक संजीव कुमार से करवाया जिन्होंने पूर्व पुलिस उपाधीक्षक सुनील कुमार चौधरी जी के स्थान पर पदभार ग्रहण करने के बाद पहली बार बैठक में उपस्थित हुए थे। बैठक को पूर्व महिला आयोग की अध्यक्षा श्रीमती कल्याणी शरण, डी डी त्रिपाठी, इम्तियाज अहमद,संजीव रंजन ,अमीर अली अंसारी,शाहिद परवेज, इशर अहमद आदि ने भी संबोधित किया । टाटा मोटर्स के प्रतिनिधि के रूप में उपस्थित ब्रजेश कुमार त्रिवेदी ने बिज़ली ,पानी सफाई जैसे मुद्दों पर अपने सहयोग को सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया।बैठक में प्रदीप कुमार दास,दिलीप पांडेय , रितेश शरण, बीरेंद्र उपाध्याय आलम ताज, लैला तिवारी , उपेंद्र तिवारी, बलदेव रजक संजय तिवारी, राजा सिंह,बलदेव रजक , सुभाष राय राममूर्ति, अनिल प्रकाश, राजू खान आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!