Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

देश में प्रचंड महंगाई, पेट्रोल डीजल एलपीजी दूध सोना चांदी जनता से दूर चारों तरफ हाहाकार,मोदी सरकार देशहित में नहीं – कैलाश यादव

जब जब देश में भाजपा सरकार आई प्रचंड महंगाई बेरोजगारी लाई, मोदी है तो मुमकिन है केंद्र की दिशाहीन पॉलिसी के कारण देश में बड़े आर्थिक संकट

देश में प्रचंड महंगाई, पेट्रोल डीजल एलपीजी दूध सोना चांदी जनता से दूर चारों तरफ हाहाकार,मोदी सरकार देशहित में नहीं – कैलाश यादव

जब जब देश में भाजपा सरकार आई प्रचंड महंगाई बेरोजगारी लाई, मोदी है तो मुमकिन है केंद्र की दिशाहीन पॉलिसी के कारण देश में बड़े आर्थिक संकट

रांची- आज प्रदेश राजद प्रवक्ता कैलाश यादव ने केंद्र की मोदी सरकार के फैसले पर कड़ा एतराज जताया है ! देशभर में पेट्रोल डीजल एलपीजी गैस दूध साग सब्जी सोना चांदी का दामों में भारी वृद्धि होने के कारण जबरदस्त महंगाई बढ़ी है जिस कारण आम लोगों में जनाक्रोश बढ़ता जा रहा है

विदित है विगत दिनों देशवासी एलपीजी घरेलू गैस एवं कॉमर्शियल गैस की भारी किल्लत से अभी तक लोग सामना कर रहे हैं और अब पेट्रोल डीजल दूध के दामों में जबरदस्त वृद्धि से आम जनता परेशान हो रही है

राजद की ओर से स्पष्ट कहना है कि देश में मोदीजी की तीसरी टर्म सरकार चल रही है लेकिन 12 वर्षों के दरम्यान देशवासियों को किसी भी तरह से कोई लाभ नहीं मिला जबकि इसके विपरीत सिर्फ चुनावों में राजनीतिक लाभ लेने के लिए वोटरों को हजारों करोड़ रु मुफ़्त में रेवड़ियां बांट कर एक एक वोट खरीदने का अलोकतांत्रिक रूप से घटिया काम किया गया

श्री यादव ने कहा कि विगत महीनों में रुपया के मुकाबले डॉलर का भाव बराबरी के करीब पहुंच गया है, जिस कारण देश में आर्थिक तंगी का माहौल बन गया है ! अब जब ईरान-इजरायल-अमेरिका युद्ध के कारण स्थिति बिगड़ती जा रही है तो केंद्र सरकार के होश उड़ रहे हैं

श्री यादव ने कहा कि देश में प्रचंड महंगाई, बेरोजगारी के कारण शिक्षा चिकित्सा दवाइयां जैसी जरूरी वस्तुएं महंगी होगी, रोजमर्रा की जरूरी दूध सब्जी खाद्यान्न सामग्री भी महंगी होगी और डेली वेजेज में काम करने वाले बहुसंख्य श्रमिकों की माली हालत खराब होगी ! बसों ऑटो छोटी गाड़ियां कैब एवं टूर ट्रेवल्स पर भी बाहरी असर पड़ेगा

श्री यादव ने कहा केंद्र की मोदी/एनडीए सरकार के असफल गलत नीति के कारण आम जनता त्राहि त्राहि कर रही है, क्योंकि अस्पष्ट विदेश नीति कृषि उद्योग,शिक्षा नीति के कारण हर मोर्चे पर फेल हो रहे हैं इसलिए लगातार ऐसे परिस्थिति होने के कारण केंद्र में मोदी सरकार को देशहित में रहना ठीक नहीं है

केंद्र की मोदी सरकार 12 वर्षों से सिर्फ़ नीतियां और संस्थाओं के नाम बदलने का काम किया है, बड़ी मुसीबत में मुंह छिपाने का अलावा कुछ नहीं किया , आपदा में लड़ने और सामूहिक रूप से एकजुटता का परिचय देने के बजाय लोगों से थाली बजवाने का किया ! लोगों को थोथी दलील देकर सिर्फ जुमलेबाजी करते रहे जिस कारण प्रचंड बेरोजगारी और महंगाई चरम पर है
जब जब केंद्र भाजपा सरकार आई है प्रचंड बेरोजगारी और महंगाई लाई है मतलब मोदी है तो मुमकिन है

केंद्र की सरकार समाधान और परेशानी रोकने के लिए कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं निकालती है तो उस राजद इनके नीतियों के खिलाफ जबरदस्त विरोध प्रदर्शन करेगा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!