Uncategorized
CM SOE BPM High cm एक्सीलेंस स्कूल बर्मामाइंस में अस्तित्व सामाजिक संस्था की नेतृत्व में त्रिनेत्रम आई हॉस्पिटल के द्वारा श्री नेत्र जांच शिविर लगाया गया
त्रिनेत्रम आई हॉस्पिटल के प्रतिष्ठित डॉक्टर ने छात्रों के नेत्रों की जांच कर उन्हें उचित सलाह दिया। यह कार्यक्रम अस्तित्व सामाजिक संस्था की अध्यक्ष मीरा तिवारी के निर्देशानुसार जिला अध्यक्ष अन्नू चौबे के नेतृत्व में आयोजित किया गया

जमशेदपुर- आज CM SOE BPM High cm एक्सीलेंस स्कूल बर्मामाइंस में अस्तित्व सामाजिक संस्था की नेतृत्व में त्रिनेत्रम आई हॉस्पिटल के द्वारा श्री नेत्र जांच शिविर लगाया गया


इस आयोजन में स्कूल की प्रिंसिपल रंजीता गांधी ने अपना भरपूर योगदान दिया। नेत्र जांच शिविर की शुरुआत प्रधानाचार्य ने अपने नेत्रों की जांच करवाकर शुरू की। जिसमें करीब 200 बच्चों की नेत्र जांच हुई। तत्पश्चात स्कूल के सभी शिक्षकों के भी नेत्रों की जांच की गई। कार्यक्रम को सफल बनाने में जदयू के महामंत्री गंगाधर पांडे का भी पूर्ण सहयोग रहा
स्कूल की प्रिंसिपल के द्वारा त्रिनेत्रम हॉस्पिटल के प्रतिष्ठित डॉक्टर, महामंत्री गंगाधर पांडे एवं सामाजिक कार्यकर्ता अन्नू चौबे का पुष्प का गुच्छा देकर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। तत्पश्चात संस्था ने भी अपनी तरफ से प्रधानाचार्य रंजीता गांधी को पुष्प देकर उनका आभार व्यक्त किया रंजीता गांधी ने कहा कि आजकल के बच्चे मोबाइल और सोशल मीडिया का उपयोग ज्यादा कर रहे हैं जिस कारण उनकी आंखों पर डायरेक्ट प्रभाव पड़ता है। बच्चे अगर अपने मित्र को लंबे समय तक सुरक्षित रखना चाहते हैं तो वह सोशल मीडिया का प्रयोग जितना हो सके कम करें।
इस अवसर पर अन्नू चौबे ने बच्चों को बताया कि आजकल ऑनलाइन क्लासेस वगैरह के कारण भी बच्चों को मोबाइल फोन या लैपटॉप बहुत ज्यादा देखना पड़ता है जिसका सीधा असर बच्चों के लेंस और कॉर्निया पर पड़ता है जिसके कारण बहुत कम उम्र में बच्चों को चश्मा लग जा रहा है। इस प्रकार के वातावरण में बच्चों के लिए नेत्र जांच शिविर एक बहुत ही महत्वपूर्ण और कारगर सिद्ध होती है। कार्यक्रम को सफल बनाने में स्कूल की सभी शिक्षकों का भी भरपूर योगदान रहा। इस अवसर पर मोना भूमिज, अरविंद कुमार ,रवानी चंचल सिंह एच सी सुचित्रा महतो, सुदीप्ति कुमारी के अलावा सामाजिक कार्यकर्ता मो आचार्या भी उपस्थित थी




