Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

कांड्रा से बरामारी तक पिच और ढलाई रोड बनाई जा रही है हालांकि रोड बारामारी ग्राम से बनकर गुढ़ाडीह तक बनकर आ गई है

रोड बनने में अनियमितता नजर आ रही है कांड्रा में रोड कंपनी द्वारा एक ऑफिस बनाया गया है पूछ ताछ के क्रम में पता चला कि रोड की चौड़ाई बारह फुट चार इंच रखा गया है और तीन फिट नाली की योजना है और कहीं रोड तीन फिट मिट्टी से भराई की योजना है , गुढ़ाडीह में ग्रामीण द्वारा पता चला और यह भी जानकारी मिली है कि कहीं कहीं गार्ड वाल बनाने की योजना है जो सुरक्षा की नियत से बनाने की योजना है लेकिन कहीं रोड सही ढंग से नहीं बन रही है

सरायकेला खरसावां कांड्रा – सरायकेला खरसांवा जिला अंतर्गत कांड्रा से बरामारी तक पिच और ढलाई रोड बनाई जा रही है

हालांकि रोड बारामारी ग्राम से बनकर गुढ़ाडीह तक बनकर आ गई है लेकिन रोड बनने में अनियमितता नजर आ रही है कांड्रा में रोड कंपनी द्वारा एक ऑफिस बनाया गया है पूछ ताछ के क्रम में पता चला कि रोड की चौड़ाई बारह फुट चार इंच रखा गया है और तीन फिट नाली की योजना है और कहीं रोड तीन फिट मिट्टी से भराई की योजना है , गुढ़ाडीह में ग्रामीण द्वारा पता चला और यह भी जानकारी मिली है कि कहीं कहीं गार्ड वाल बनाने की योजना है जो सुरक्षा की नियत से बनाने की योजना है लेकिन कहीं रोड सही ढंग से नहीं बन रही है

कहीं गार्ड वाल भी नहीं लगाया हुआ है इससे ग्रामीण नाखुश है,गुढ़ा डीह के लोगों से बातचीत में ज्ञात हुआ कि कम अलकतरा से मिक्सिंग मैटेरियल डाला गया है,और मिट्टी की भराई का काम भी नहीं किया गया है,और कांड्रा में धर्म कांटा से जो रोड बन रहा है वह पूर्व से बने ढलाई रोड पर ही नई रोड का ढलाई का काम किया गया है,जबकि पूर्व बने रोड को उखाड़ कर नईं ढलाई का काम किया जाना उचित था लेकिन वैसा नहीं किया गया है जो भविष्य में रोड उखड़ जाने का भय है यह तरीका रोड निर्माण का सही नहीं है,और रोड के दोनों साइड नाली का भी निर्माण किया जाना जरूरी है,लेकिन अब तक नाली का काम भी नहीं किया गया है,और रोड पर सुरक्षा की नियत से गार्ड वाल भी अब तक नहीं बनाया गया है कुल मिलाकर घटिया रोड का निर्माण किया जा रहा है पुराने ढलाई रोड पर पुनः नई ढलाई का काम का किया जाना गलत है रोड मजबूती से नहीं बनवाया जा रहा है और नाली नहीं बनने से पूरे गांव का पानी रोड पर ही जमा होकर नदी का रूप ले लेगा यानी रोड पर ही पानी का जल जमाव होने की आशंका है,जो राहगीरों के लिए और बस्ती वासियों के लिए भी कष्ट का सबब बन जाएगा,ऐसा देखा भी गया है ग्रामीण भी यही चाहते हैं कि रोड किनारे नाली बनाने की भी आवश्यकता है,नहीं तो जल जमाव से ग्रामीण भी हमेशा परेशान रहेंगे कुल मिलाकर उक्त रोड का काम घटिया तरीके से निर्माण हो रहा है, हालांकि ग्रामीण विकास के लिए नाली युक्त रोड बने यह ग्रामीणों की इच्छा है,और ऐसा नियम भी है, लेकिन सब कुछ ताख पर रखकर घटिया रोड निर्माण किया जा रहा है, इस तरह के घटिया निर्माण करना सरकारी राशि का बंदर बांट और दुरूपयोग करना माना जा रहा है,सबसे बड़ी बात है की इंजीनियरों के द्वारा भी इस घटिया निर्माण को पास कर दिया जा रहा है, जो गलत है जिला अधिकारी और सरकार के द्वारा इस रोड की जांच कराई जानी चाहिए ताकि रोड का काम सही ढंग से की जाय ताकि सरकारी राशि का सही उपयोग हो सके और रोड अच्छी गुणवत्ता वाली रोड बन सके गलत तरीके से रोड बन रहा है और बिल भी पास किया जा रहा होगा ऐसी परिस्थिति में सरकारी विकास की राशि का दुरूपयोग किया जा रहा है घटिया रोड निर्माण पर इंजिनियर द्वारा चुप्पी साधना और फटाफट बिल पास कर दिया जाना समझ से परे है बहुत ज्यादा घोटाला वाला रोड बन रहा है,इसकी उच्चस्तरीय जांच की आवश्यकता है जांच में काम करने का तरीका गलत पाया जाता है,तो इंजियर पर कार्रवाई किया जाय,इंजीनियर को इस बात का भी जवाब देना होगा कि पुराने ढलाई रोड पर नया रोड ढलाई करना कितना उचित है, क्या इस तरह के घटिया रोड निर्माण को पास क्या जाना उचित है? स्टीमेट के अनुसार रोड बनाए जाने के लिए जिला प्रशासन को इस ओर भी ध्यान दिया जाना जरूरी है संवेदक स्टीमेट के अनुसार काम नहीं करते हैं तो संवेदक का लाइसेंस रद्द कर दिया जाना भी जरूरी है,और दोषी पर कार्रवाई किया जाना भी जरूरी है रोड निर्माण का बोर्ड भी कहीं नहीं लगाया गया है जो लगाना भी जरूरी था,कुल मिलाकर घटिया रोड बनाए जाने का अविलंब जांच की जरूरत है, ताकि सरकारी रुपये बर्बाद होने से बच सके
रपट जगन्नाथ मिश्रा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!