Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

उपायुक्त ने घाटशिला प्रखंड सह अंचल कार्यालय एवं अनुमंडल अस्पताल का किया निरीक्षण कार्यशैली में सुधार एवं जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के दिए निर्देश

हलुदबनी पंचायत के सबर टोला में आवास निर्माण कार्य का लिया जायजा, पंचायत में मनरेगा अंतर्गत आम बागवानी का भी किया निरीक्षण विकास कार्यों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध क्रियान्वयन के दिए निर्देश

उपायुक्त ने घाटशिला प्रखंड सह अंचल कार्यालय एवं अनुमंडल अस्पताल का किया निरीक्षण कार्यशैली में सुधार एवं जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के दिए निर्देश


हलुदबनी पंचायत के सबर टोला में आवास निर्माण कार्य का लिया जायजा, पंचायत में मनरेगा अंतर्गत आम बागवानी का भी किया निरीक्षण विकास कार्यों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध क्रियान्वयन के दिए निर्देश

<img src="https://newjharkhandvani.in/wp-content/uploads/2026/05/SAVE_20260509_235938-300×200.jpg" alt="" width="300" height="200" class="alignnone size-medium wp-imagwp-image-1497
जमशेदपुर- उपायुक्त राजीव रंजन द्वारा प्रखंड क्षेत्र भ्रमण के क्रम में आज घाटशिला प्रखंड सह अंचल कार्यालय का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालय परिसर की साफ-सफाई व्यवस्था, विभिन्न शाखाओं में पंजियों के संधारण, अभिलेखों के रख-रखाव तथा पदाधिकारी एवं कर्मियों की बायोमेट्रिक उपस्थिति की गहन जांच की। कार्यालय परिसर में साफ-सफाई की स्थिति पर असंतोष व्यक्त करते हुए उपायुक्त ने बीडीओ एवं सीओ को व्यवस्था में तत्काल सुधार लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकारी कार्यालयों में अनुशासन, समयपालन एवं कार्य संस्कृति सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने कर्मियों की समय पर उपस्थिति सुनिश्चित करने का निर्देश देते हुए स्पष्ट कहा कि कार्यशैली में सुधार नहीं लाने वाले कर्मियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी

<img src="https://newjharkhandvani.in/wp-content/uploads/2026/05/SAVE_20260510_240006-300×200.jpg" alt="" width="300" height="200" class="alignnone size-medium wp-imawp-image-1497
उपायुक्त ने आमजनों से जुड़ी समस्याओं एवं आवेदनों के समयबद्ध निष्पादन पर विशेष जोर देते हुए कहा कि प्रखंड एवं अंचल कार्यालय आम जनता से सीधे जुड़े हुए कार्यालय हैं, ऐसे में लोगों को अनावश्यक रूप से कार्यालयों का चक्कर न लगाना पड़े, यह सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने लंबित मामलों की नियमित समीक्षा कर त्वरित समाधान करने तथा कार्यालयों में पारदर्शिता एवं जवाबदेही बनाए रखने के निर्देश दिए।


निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने घाटशिला अनुमंडल अस्पताल का भी दौरा किया तथा वहां उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न वार्डों, कुपोषण उपचार केंद्र (MTC), पंजीकरण काउंटर, मरीज वार्ड एवं अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। अस्पताल में भर्ती मरीजों एवं उनके परिजनों से बातचीत कर स्वास्थ्य सेवाओं के संबंध में फीडबैक भी लिया। उपायुक्त ने चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देशित किया कि मरीजों को बेहतर एवं संवेदनशील स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने अस्पताल परिसर में साफ-सफाई, दवा उपलब्धता, मरीजों के समुचित उपचार, समय पर जांच एवं आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

पंचायत भ्रमण के दौरान उपायुक्त ने हलुदबनी पंचायत पहुंचकर आदिम जनजाति सबर परिवारों के आवास निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने लाभुक परिवारों से बातचीत कर योजनाओं की प्रगति, निर्माण कार्य की गुणवत्ता तथा मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता की जानकारी ली। ग्रामीणों से बिजली एवं पेयजल आपूर्ति की स्थिति के संबंध में जानकारी लेते हुए सरकार द्वारा उपलब्घ कराई जा रही सेवाओं एवं संसाधनों के उपयोग को लेकर प्रेरित किया। इसके अतिरिक्त उपायुक्त ने मनरेगा योजना अंतर्गत संचालित आम बागवानी योजना का भी निरीक्षण किया तथा योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं आजीविका संवर्धन के उद्देश्य से किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार सृजन एवं आर्थिक सशक्तिकरण हेतु मनरेगा योजनाओं का गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए।

उपायुक्त ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से प्रत्येक पात्र एवं वंचित व्यक्ति तथा समूह को आच्छादित किया जाए। साथ ही सभी विकास योजनाओं का क्रियान्वयन गुणवत्ता के साथ निर्धारित समयसीमा के भीतर सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का वास्तविक लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना जिला प्रशासन की सर्वोच्च जिम्मेदारी है। मौके पर उप विकास आयुक्त श्री नागेन्द्र पासवान, डीटीओ श्री धनंजय, एसडीओ श्री सुनील चंद्र, बीडीओ श्रीमती यूनिका शर्मा, सीओ निशात अंबर सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!