Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में भाजपा की जीत राष्ट्रवाद और विकास की प्रचंड जीत- भरत सिंह

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भरत सिंह ने पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी विधानसभा चुनावों में पार्टी की प्रचंड जीत पर हर्ष व्यक्त करते हुए इसे ऐतिहासिक बताया है। भरत सिंह ने इस शानदार सफलता के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कुशल रणनीतिकार गृह मंत्री अमित शाह के कुशल मार्गदर्शन एवं विजनरी नेतृत्व का आभार प्रकट किया साथ ही उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दिया

पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में भाजपा की जीत राष्ट्रवाद और विकास की प्रचंड जीत- भरत सिंह


जमशेदपुर – भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भरत सिंह ने पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी विधानसभा चुनावों में पार्टी की प्रचंड जीत पर हर्ष व्यक्त करते हुए इसे ऐतिहासिक बताया है। भरत सिंह ने इस शानदार सफलता के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कुशल रणनीतिकार गृह मंत्री अमित शाह के कुशल मार्गदर्शन एवं विजनरी नेतृत्व का आभार प्रकट किया साथ ही उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दिया। श्री सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के प्रति जनता का अटूट विश्वास और अमित शाह की सटीक रणनीति ने ही इस जीत का मार्ग प्रशस्त किया है।
इस अवसर पर भरत सिंह ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के प्रति भी विशेष आभार जताया और कहा कि उनके ओजस्वी प्रचार ने कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार किया। तीनों राज्यों के परिणामों पर चर्चा करते हुए उन्होंने वहां के देवतुल्य कार्यकर्ताओं और जनता का आभार व्यक्त किया। यह जीत तीनों राज्यों की जनता और भाजपा के देवतुल्य कार्यकर्ताओं को समर्पित है
भरत सिंह ने आगे कहा कि असम में भाजपा की निरंतरता और पुडुचेरी में मिली सफलता यह साबित करती है कि देश की जनता अब केवल विकासवाद और अंत्योदय की राजनीति को ही प्राथमिकता दे रही है। जनता ने विपक्ष की नकारात्मक राजनीति को दरकिनार कर मोदी जी के ‘सबका साथ, सबका विकास’ के मंत्र पर अपनी मुहर लगा दी है। उन्होंने विश्वास जताया कि यह जीत आने वाले समय में संगठन को और अधिक मजबूती प्रदान करेगी और विकास की यात्रा इसी तरह निर्बाध रूप से जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!