Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी   Click to listen highlighted text! Welcome to न्यू झारखण्ड वाणी
Uncategorized

तुलसी भवन में हिन्दी रचनाधर्मिता पर आधारित एकदिवसीय कार्यशाला ‘युवा रचनाकार’ का आयोजन सम्पन्न

प्रत्येक वर्ष की भाँति सिंहभूम जिला हिन्दी साहित्य सम्मेलन / तुलसी भवन द्वारा संस्थान के मुख्य सभागार में हिन्दी रचनाधर्मिता पर आधारित एकदिवसीय कार्यशाला 'युवा रचनाकार' आयोजित की गई । जिसकी अध्यक्षता संस्थान के अध्यक्ष सुभाष चन्द्र मुनका ने की । जबकि स्वागत सह विषय प्रवेश उपाध्यक्ष राम नन्दन प्रसाद एवं संचालन प्रसन्न वदन मेहता तथा डाॅo अजय कुमार ओझा द्वारा किया गया । मुख्य अतिथि के रुप में सुप्रसिद्ध समाज सेवी एवं मेसर्स के.के.बिल्डर्स के प्रबंध निदेशक विकास सिंह मंचासीन रहे

तुलसी भवन में हिन्दी रचनाधर्मिता पर आधारित एकदिवसीय कार्यशाला ‘युवा रचनाकार’ का आयोजन सम्पन्न

जमशेदपुर- प्रत्येक वर्ष की भाँति सिंहभूम जिला हिन्दी साहित्य सम्मेलन / तुलसी भवन द्वारा संस्थान के मुख्य सभागार में हिन्दी रचनाधर्मिता पर आधारित एकदिवसीय कार्यशाला ‘युवा रचनाकार’ आयोजित की गई । जिसकी अध्यक्षता संस्थान के अध्यक्ष सुभाष चन्द्र मुनका ने की । जबकि स्वागत सह विषय प्रवेश उपाध्यक्ष राम नन्दन प्रसाद एवं संचालन प्रसन्न वदन मेहता तथा डाॅo अजय कुमार ओझा द्वारा किया गया । मुख्य अतिथि के रुप में सुप्रसिद्ध समाज सेवी एवं मेसर्स के.के.बिल्डर्स के प्रबंध निदेशक विकास सिंह मंचासीन रहे


कार्यक्रम का आरंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन एवं उपासना सिन्हा के सस्वर सरस्वती वंदना से हुई । इस अवसर पर नगर के 29 विद्यालयों से 238 छात्र – छात्राएँ , उनके शिक्षकगण तथा नगर के ख्यातिलब्ध साहित्यकारों ने भाग लिया
विभिन्न सत्र में आयोजित इस कार्यक्रम में कथा सत्र के विशेषज्ञ अब्दुल बारी मेमोरियल काॅलेज की पूर्व प्राचार्य डाॅo मुदिता चन्द्रा तथा समन्वयक सुरेश चन्द्र झा, काव्य सत्र के विशेषज्ञ डी.बी.एम.एस. की प्राध्यापक पामेला घोष दत्ता तथा समन्वयक ब्रजेन्द्र नाथ मिश्र एवं संवाद,सम्प्रेषण तथा समाचार लेखन सत्र के विशेषज्ञ आई.एस.डब्ल्यू.पी. के पूर्व महाप्रबंधक अवतार सिंह तथा समन्वयक वसंत जमशेदपुरी रहे

कार्यक्रम के समापन सत्र में छात्र- छात्राओं द्वारा स्वरचित काव्य पाठ के पश्चात सारे प्रतिभागी बच्चों को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया जबकि उनके शिक्षक – शिक्षिकाओं को प्रमाण पत्र, अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ प्रदान कर सम्मानित किया गया । आयोजन के अन्तर्गत भोजनावकाश के दौरान निनाद संस्था द्वारा पूनम महानंद के संचालन में भजन जैमिंग प्रस्तुत की गई
मौके पर मुख्य रुप से सुभाष चन्द्र मुनका , राम नन्दन प्रसाद प्रसन्न वदन मेहता, डाॅ० यमुना तिवारी ‘व्यथित’, डाॅ० अजय कुमार ओझा, अरुणा भूषण शास्त्री, वीणा पाण्डेय भारती उपासना सिन्हा, अशोक पाठक ‘स्नेही’, ब्रजेन्द्रनाथ मिश्र कैलाश नाथ शर्मा ‘गाजीपुरी’, रीना सिन्हा, डाॅo अरुण कुमार शर्मा, मनीष सिंह वंदन, नीता सागर चौधरी, विजय लक्ष्मी वेदुला, डाॅo अरुण सज्जन, डाॅo संजय पाठक सनेही, डाॅo उदय प्रताप हयात, शैलेन्द्र पाण्डेय शैल, राजेन्द्र साह राज, वीणा कुमारी नंदिनी, सुरेश चन्द्र झा, अनिता निधि, राजेन्द्र सिंह, क्षमाश्री दुबे, मनुश्री दुबे, हरभजन सिंह रहबर तथा विमल किशोर विमल सहित दर्जनों साहित्यकारों की उपस्थिति रही । अंत में संस्थान के सह सचिव प्रकाश मेहता द्वारा आभार प्रदर्शन किया गया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!